{"_id":"590a14d84f1c1b3e1d8b4569","slug":"get-priceless-food-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सस्ते खाने का हुआ प्री लांच, लिस्ट जानने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में सस्ते खाने का हुआ प्री लांच, लिस्ट जानने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 04 May 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में सस्ता खाना
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के बाद शहर में भी जरूरतमंदों को सस्ता खाना मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन आगे आया। मंगलवार को सस्ता भोजन स्कीम शुरू की है। यह खाना रेड क्रॉस सोसाइटी व समाज सेवी संस्था स्त्री शक्ति से तैयार किया जा रहा है। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने स्कीम का प्री लांच किया। पहले दिन 250 लोगों को खाने के पैकेट व पानी मुहैया करवाया गया।
इस दौरान डीसी ने बताया कि प्री लांच करने का मुख्य उदेश्य है कि जो कि कमियां रह जाएगी उन्हें दूर किया जाएगा। पांच व छह मई को सस्ता भोजन स्कीम तहत ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स में 12.30 से 2.30 बजे तक 300 खाने के पैकेट बांटे जाएंगे। पैकेट दस रुपये के हिसाब से मुहैया करवाए जाएंगे। खाने में सब्जी, आचार व पांच रुमाली रोटियां मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने जून महीने से यह स्कीम सब डिवीजन स्तर पर शुरू होगी।

कम्युनिटी रसोईयां स्थापित की जाएगी
सस्ता खाना
- फोटो : Demo Pic
शहरों व गांवों में नगर काउंसिलों व पंचायतों से तालमेल करके कम्युनिटी रसोईयां स्थापित की जाएगी। ताकि जरूरतमंदों को दोपहर के समय सस्ते रेटों पर खाना मिल सके। उन्होंने बताया कि स्कीम को सफलता पूर्वक चलाने के लिए अक्षयपातरा फाउंडेशन से भी सहयोग लिया जाएगा। आठ मई को सस्ता भोजन स्कीम मोहाली शहर के तीन स्थानों पर मोहाली सिविल अस्पताल के पास स्थित बस स्टैंड, पीएसईबी व जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के नजदीक मुहैया करवाया जाएगा। स्कीम के तहत 500-500 पैकेट मुहैया करवाए जाएंगे।