फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Get passport made on the go in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में चलते-फिरते बनवाएं पासपोर्ट

Fri, 15 Sep 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Get passport made on the go in Chandigarh
चंडीगढ़। विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय का चयन कर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहर में पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन की शुरुआत की है। विदेश मंत्रालय की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू सेवा की शुरुआत फिलहाल चार पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन के साथ की गई है। वीरवार को पहले ही दिन 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। अब आवेदक को कार्यालय आने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी। य़ह अत्याधुनिक वैन अपने आप में ही पूरा चलता फिरता पासपोर्ट कार्यालय है।
विज्ञापन


सात दिन के भीतर सभी औपचारिकता होगी पूरी
दस्तावेजों की जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए हाल ही में शुरू की गई डिजिलॉकर सेवा के बाद पासपोर्ट सेवा सर्विस एक्सीलेंस वैन को एक और बेहतर प्रयास माना जा रहा है। अब पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को फिंगर प्रिंट व फोटो खिंचवाने के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन के मात्र सात दिन के अंदर आवेदक की सभी औपचारिकता पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


यहां जाकर करे आवेदन
एक्सीलेंस वैन के जरिए यदि आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आवेदन करने के लिए passportindia.gov.in (पासपोर्टइंडिया.जीओवी.इन) वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग प्रकियाओं में से वैन का आप्शन का चुनना। विवरण भरते ही फिंगर प्रिंट व फोटो के लिए डेट निर्धारित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वैन में रोजाना 80 लोग कर सकते हैं आवेदन
इस सेवा का लाभ एक दिन में 80 लोग ही उठा सकेगें। एक वैन में रोजाना 80 पंजीकरण ही होंगे। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के लिए वैन में कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। पहले दिन चार वैन में कुल 80 आवेदन आए। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक एक माह में करीब 9000 लोग वैन से पासपोर्ट बनवाने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

पूरे चंडीगढ़ में घूमेगी वैन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रियंका मेहतानी ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को सेवा का लाभ देने के लिए वैन का पूरा कार्यक्रम बनाकर शिक्षण संस्थानों समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाया जाएगा। फिलहाल कुछ दिन वैन सेक्टर-34 पासपोर्ट कार्यालय के बाहर ही रहेगी, जहां पर लोग आसानी से आवेदन कर सकेंगे। पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपका पासपोर्ट आपके घर पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed