फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Get a hormone test done if you were a serious corona patient

कोरोना के गंभीर मरीज थे तो करवाएं हार्मोन टेस्ट

Wed, 14 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Get a hormone test done if you were a serious corona patient
चंडीगढ़। पीजीआई के डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति से उबरने के बाद तीन से 6 महीने पर हार्मोन टेस्ट जरूर कराएं। कोरोना संक्रमण का दुष्प्रभाव शरीर में अलग-अलग हार्मोन पर देखने को मिला है। इसे पीजीआई इंडोक्राइनोलॉजी विभाग केविशेषज्ञों ने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों पर अध्ययन के बाद साबित किया है।
विज्ञापन

विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का असर शरीर केहार्मोन पर जांचने के लिए पीजीआई केकोविड अस्पताल में भर्ती 84 मरीजों पर अध्ययन किया गया। एक वर्ग में उन 42 पॉजिटिव मरीजों को रखा गया, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर थी। उन्हें ऑक्सीजन देने की भी जरूरत नहीं थी। वहीं, दूसरे वर्ग में उन 42 गंभीर मरीजों क ो शामिल किया गया, जो ऑक्सीजन पर थे और अन्य गंभीर बीमारियां मधुमेह, उच्च रक्तचाप, किडनी से जुड़ी समस्या थी। उन मरीजों के भर्ती होने के 24 से 48 घंटे के दौरान सभी हार्मोनल टेस्ट किए गए। सामान्य की तुलना में गंभीर मरीजों में हार्मोन की ज्यादा कमी पाई गई। हालांकि, सामान्य मरीजों के हार्मोन में भी कुछ कमी पाई गई। प्रो. संजय भडाडा का कहना है कि इस अध्ययन से यह साबित होता है कि संक्र मण से असंतुलित हुए हार्मोन को अगर समय रहते इलाज से संतुलित नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए संक्रमण मुक्त होने केबाद भी हार्मोन टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed