{"_id":"590a1e684f1c1b76238b456a","slug":"german-shepherd-biten-a-doctor-after-fir-its-owner-escaped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टर को विदेशी कुत्ते ने काटा, मालिक घर छोड़कर हो गया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर को विदेशी कुत्ते ने काटा, मालिक घर छोड़कर हो गया फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Thu, 04 May 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को जर्मन शेफर्ड ने काटा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर में कई बार कुत्ता पालना कितना महंगा साबित हो सकता है, ये इस घटना ने साबित कर दिया है। अंबाला शहर के मॉडल टाउन स्थित जसपाल नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर जसपाल को काटने वाले पालतू जर्मन शैफर्ड कुत्ते के मालिक रोहित गुप्ता के खिलाफ बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इस बीच, केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी परिजनों को बताए बिना घर से निकल गया।
सोमवार को डॉक्टर जसपाल मरीज को जांचने के बाद बरामदे में टहल रहे थे। इसी दौरान उनके नौकर ने दरवाजा खोल दिया। इसी बीच जर्मन शैफर्ड कुत्ते ने उन पर अटैक कर दिया। अचानक हुई इस घटना से वह घबराकर नीचे गिर गए। कुछ देर बाद कुत्ता फिर आया और डॉक्टर पर दोबारा हमला कर दिया। जसपाल के स्टाफ ने उन्हें ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया।
कुत्ते की नस्ल व गुस्सा देखकर किसी ने उन्हें बचाने की जहमत नहीं उठाई। उनकी बाजू को बुरी तरह काटने के बाद कुत्ता भाग गया, मालिक भी चुपके से खिसक लिया। उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी की मांग की।

कुत्ते के काटने पर इस सज़ा का है प्रावधान
डॉक्टर को जर्मन शेफर्ड ने काटा
ऐसे केस में छह माह की सजा का प्रावधान है। अनहोनी होने पर अनचाहे मौत की धारा शामिल की जाती है, जिसमें सजा उम्रकैद में भी बदल सकती है। कुत्ते के काटने के मामले में पीड़ितों और आश्रितों को तीन लाख रुपए के मुआवजे का प्रावधान है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लीगल सर्विस अथॉरिटी से संपर्क किया जा सकता है।
चार साल पहले डीएसपी के रीडर ने भी कुत्ता काटने का केस दर्ज करवाया था। शहर के इंद्र नगर में घर के गेट पर डॉक्टर का बेटा कुत्ते को लेकर खड़ा था। कुत्ता अचानक छोड़ दिया, जिसने डीएसपी के रीडर को काट लिया। यह मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।