फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   German carmaker Audi A8 L, in its latest version

मसाज देगी, रास्ता दिखाएगी एक करोड़ की कार

Mon, 26 May 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 May 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
German carmaker Audi A8 L, in its latest version

रफ्तार के संग लग्जरी और सेफ्टी। ऐसे फीचर्स लेकर आई है जर्मन कार कंपनी ऑडी अपने लेटेस्ट वर्जन ए8 एल में।

विज्ञापन


यह खास कार आपके साथ सड़क पर चलने वालों की सेफ्टी का विशेष ध्यान रखती है और रात के अंधेरे में इसका स्पेशल नाइट विजन फीचर आपकी मदद के लिए खुला रहता है।

इस सुपर लग्जरी कार की लॉन्चिंग ऑडी चंडीगढ़ के निदेशक दीपक जैन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित शो रूम में की। इसकी कीमत एक करोड़ 12 लाख 95 हजार रुपये है।
विज्ञापन


जैन ने बताया कि इसमें एक ऑप्शनल फीचर नाइट व्यू एसिस्ट का दिया गया है जिससे रात को कैमरे की मदद से आसानी से बाहर की वस्तुओं को देखा जा सकता है। अगर ड्राइव करते हुए थक जाए तो कार की मसाजर सीट मसाज कर देगी। इसमें सीटों को आसानी के साथ एडजस्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5.8 सेकंड में 100 किमी
इसमें ए8 4.2 टीडीआईक्यू इंजन है जो 385 हॉर्स पावर पैदा करता है। यह ऑडी का अब तक का सबसे पावरफुल इंजन है। इसी इंजन की खूबी है कि कार 5.8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

100 कलर और 23 से ज्यादा इंटीरियर:
ऑडी ए 8 एल में 100 कलर और इंटीरियर के 23 से ज्यादा विकल्प हैं। इसके हेडलैंप में बदलाव करते हुए उसको मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स कर दिया है। इसकी खूबी है कि आपको नाइट में भी व्यू बेहतरीन दिखता है। यह हेडलाइट कंट्री मोड, हाईवे मोड और सिटी मोड में काम कर सकती है।


आसानी से मुड़ेगी यह कार
ऑडी की इस कार का स्टेयरिंग सर्वो ट्रैनिक स्टेयरिंग है। इसका लाभ यह है कि वह कम स्पीड पर ज्यादा पावर देता है जिससे कार को आसानी के साथ घुमाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed