{"_id":"b9613b823d5b2cd6d0dc0c5c53d954d4","slug":"general-hospital-will-soon-feature-private-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जल्द मिलेगी प्राइवेट रूम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां जल्द मिलेगी प्राइवेट रूम की सुविधा
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 12 Feb 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में जल्द ही मरीजों को प्राइवेट रूम की सुविधा मिलने लगेगी।
पहले मरीजों को पैसे खर्च करने के बावजूद प्राइवेट रूम नहीं मिलता था, लेकिन अब सिर्फ 500 रुपये रोजाना चार्ज लेकर प्राइवेट रूम की सुविधा मिलेगी।
हास्पिटल कैंपस में बन रही नई बिल्डिंग तैयार हो चुकी है और इसी बिल्डिंग में प्राइवेट रूम की सुविधा मिलेगी। बीएंडआर (ब्रिज एंड रोड) विभाग 21 फरवरी तक अस्पताल प्रबंधन को सी ब्लॉक हैंडओवर कर देगा।
इस ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च के दूसरे सप्ताह तक पूरा सेटअप तैयार कर लिया जाएगा और 31 मार्च से मरीजों को प्राइवेट रूम की सुविधा मिलने लगेगी।
अस्पताल के सी ब्लॉक के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर को प्राइवेट रूम के लिए तैयार किया गया है। दोनों फ्लोर को मिलाकर मरीजों के लिए 18 कमरे सिंगल बेड और दो कमरों में डबल बेड की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार, अस्पताल के अन्य दो ब्लॉक ए और बी का काम पूरा होने में अभी चार से पांच माह लग सकते हैं।
वहीं, ब्रिज एंड रोड डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के अंत तक दोनों ब्लॉकों का कार्य पूरा हो जाएगा और मई में स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
अस्पताल में आने जाने के लिए सड़क निर्माण का भी काम चल रहा है।
सी ब्लॉक में ये सुविधाएं
सी ब्लॉक में बेसमेंट से फोर्थ फ्लोर तक है।
बेसमेंट में स्टोर, एसी प्लांट रूम, गैस मेनी फोल्ड (आक्सीजन) होगा।
ग्राउंड प्लोर पर आठ ओपीडी होंगी।
फर्स्ट फ्लोर पर लैब शिफ्ट की जाएंगी।
सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर 10-10 प्राइवेट रूम होंगे।
फोर्थ फ्लोर पर जनरल वार्ड, डी एडीक्शन सेंटर और जनरल वार्ड होंगे।
अस्पताल का सी ब्लॉक तैयार हो तैयार हो चुका है। 21 फरवरी तक इस ब्लॉक को स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर करना है। वहीं, ए और बी ब्लॉक अप्रैल के अंत तक विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अस्पताल के बाहर सड़क का निर्माण कार्य भी अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।
जगजीत सिंह, एडिशनल सब डिवीजन इंजीनियर, बी एंड आर