फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General and SC category face to face for implementation of roster in PU

पीयू में रोस्टर लागू करने को लेकर सामान्य और एससी कैटेगरी आमने-सामने

Fri, 25 Mar 2022 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
General and SC category face to face for implementation of roster in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में रोस्टर लागू करने को लेकर सामान्य (जनरल) कैटेगरी और एससी-एसटी कर्मचारी आमने-सामने हो गए हैं। पीयू में रोस्टर लागू नहीं किए जाने पर थोड़े समय पहले पंजाब सरकार ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में शिक्षा सचिव ने कहा है कि अगर पीयू रोस्टर लागू नहीं करता है तो सरकार की तरफ से ग्रांट रोक दी जाएगी। इस बात का विरोध करते हुए जनरल कैटेगरी एसोसिएशन ने वीरवार को पीयू चांसलर वैंकेया नायडू के साथ वीसी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि रोस्टर को जल्दबाजी में तैयार किया गया है और इसमें कई तथ्य सही नहीं है इसलिए इसे लागू करने से पहले सभी पक्षों से चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन

जनरल कैटेगरी एसोसिएशन के सदस्य चांद कुमार ने बताया कि पीयू अभी रोस्टर को लेकर उचित सिस्टम नहीं बना पाई है। पीयू के गैर-शैक्षणिक पदों पर एससी-एसटी के कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड लिया जाए। इसके बाद नियम-कानून बनाए जाएं। इसके अलावा प्रमोशन में रिजर्वेशन का विरोध करते हैं। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से पहले भेजे गए पत्र के बाद पीयू सीनेट की पिछली बैठक में रोस्टर लागू करने के मुद्दे को उठाया गया था लेकिन कई सदस्यों ने कहा कि पंजाब में अभी चुनाव है और आचार संहिता की स्थिति में इसे लागू करना सही नहीं होगा। वहीं कई ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए इसका विरोध किया। रोस्टर मामले को लेकर पीयू वीसी ने पिछले साल कमेटी भी बनाई थी लेकिन इसमें अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। पंजाब सरकार के पत्र के बाद 27 मार्च को होने वाली सीनेट बैठक में रोस्टर का प्रस्ताव फिर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में लिखा गया है कि अगर पीयू रोस्टर लागू नहीं करती है तो 31 मार्च को वर्ष 2021-22 का वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है, ऐसे में बची हुई ग्रांट भी खत्म (लैप्स) कर दी जाएगी। वहीं इस मामले पर एससी इंप्लाइज यूनियन के प्रधान हरप्रीत का कहना है कि रोस्टर पंजाब और केंद्र दोनों में लागू है। पीयू को दोनों जगह से ही ग्रांट मिलती है। इसके बावजूद लगातार पत्राचार के बावजूद पीयू रोस्टर लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed