फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Geeta will be part of the prayer meeting of Haryana schools

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों की प्रार्थना सभा में शामिल होगी गीता, कमेटी की सिफारिश पर बोर्ड ने की तैयारी

Sun, 04 Dec 2022 02:46 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Dec 2022 02:46 AM IST
सार

सरकार का मानना है कि कुछ वर्ष पहले कुरुक्षेत्र में शुरू की गई गीता श्लोक प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर पहुंच गई है। अब लाखों की संख्या में बच्चे गीता जयंती के दौरान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इसी तरह गीता बच्चों के जीवन में शामिल होगी तो वे एक नेक इंसान बनेंगे।

विज्ञापन
Geeta will be part of the prayer meeting of Haryana schools
प्रार्थना सभा में शामिल होंगे गीता के श्लोक। - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा सरकार पाठयक्रम में गीता शामिल करने के बाद अब स्कूलों की प्रार्थना सभा में गीता के श्लोक शामिल करने जा रही है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने यह सिफारिश की है। शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी कर ली है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


कमेटी ने कुछ और भी सिफारिशें की हैं, जिन्हें नए सत्र में पाठयक्रम में शामिल किया जा सकता है। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के भव्य आयोजन से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार गीता के प्रचार-प्रसार के लिए डट गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के दौरान भी सरकार ने गीता के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। 
विज्ञापन


नैतिक शिक्षा में गीता के पाठयक्रम को शामिल करने के बाद हिंदी विषय में इसके 10 अंक रखे गए हैं। पहलीसे आठ कक्षा तक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत यह किताबें बंट चुकी थीं लेकिन कक्षा नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की किताबें बच्चों ने नहीं खरीदी थीं। इस बार सरकार ने इसका भी समाधान कर दिया है। दरअसल, पहले यह किताबें बच्चों को बोर्ड से खरीदनी पड़ती थी। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को लगता था कि नैतिक शिक्षा की किताब पर पैसे क्यों व्यर्थ करें। इस बार यह किताबें विभाग ने बोर्ड से खरीदकर लाइब्रेरी में रख दी हैं। अब बच्चे यह किताब लाइब्रेरी से मुफ्त लेकर अगले साल पाठयक्रम पूरा होने पर जमा करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से शुरू हुई थी मुहिम
सरकार का मानना है कि कुछ वर्ष पहले कुरुक्षेत्र में शुरू की गई गीता श्लोक प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर पहुंच गई है। अब लाखों की संख्या में बच्चे गीता जयंती के दौरान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। इसी तरह गीता बच्चों के जीवन में शामिल होगी तो वे एक नेक इंसान बनेंगे।

यह है मंशा: सरकार की मंशा है कि बच्चे स्कूल में सिर्फ इसलिए शिक्षा ग्रहण करने न आएं कि नौकरी हासिल करनी है। स्कूलों में बच्चे शिक्षा के माध्यम से दक्षता प्राप्त करने के लिए आएं।

 

कमेटी ने जो सिफारिशें की हैं उन्हें हम नए सत्र में लागू करेंगे। कुछ नए सुझाव होंगे तो वे भी नए सत्र से ही लागू होंगे। -कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed