फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   geeta did not recognize family, all family now awaiting DNA test

गीता ने नहीं पहचाना परिवार, सभी को डीएनए टेस्ट का इंतजार

Tue, 27 Oct 2015 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 27 Oct 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
geeta did not recognize family, all family now awaiting DNA test

पंद्रह साल बाद पाकिस्तान से भारत लौटी गीता ने परिवार होने का दावा करने वाले परिवार को नहीं पहचाना। गीता के इंकार से परिवार मायूस है। दरअसल लुधियाना में रह रहे जनार्दन महतो परिवार का दावा है कि गीता उसकी खोई हुई बेटी है।

विज्ञापन


लेकिन भारत लौटी गीता ने उसे नहीं पहचाना। इससे महतो परिवार मायूस है। अब सभी को डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों का अभी भी दावा है कि डीएनए में सारा सच सामने आ जाएगा। गीता के परिजनों ने कुछ दिन दिल्ली में ही रहने का फैसला किया है, ताकि वे गीता से फिर मिल कर उसे पुरानी यादों के जरिए भरोसा दिला सकें।
विज्ञापन


गीता के भाई होने का दावा कर रहे मनोज का कहना है कि सोमवार को उनको, उनके पिता जनार्दन महतो, मां और भाई से गीता को मिलवाया गया, लेकिन गीता ने किसी को नहीं पहचाना। इससे उन्हें काफी हैरानी और मायूसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काबिलेजिक्र है कि महतो परिवार की जो फोटो पाकिस्तान भेजी गई थी, उसमें गीता ने उनको पहचान लिया था। लेकिन गीता की शादी और बेटे को लेकर महतो परिवार व गीता के अलग-अलग दावे सामने आने के बाद दुविधा पैदा हो गई थी।

'छोटी बहन' को उम्मीद जल्द उनके पास लौट आएगी गीता

geeta did not recognize family, all family now awaiting DNA test

वहीं लुधियाना में खुद को गीता की छोटी बहन बता रही सुनीता और भाभी ममता पूरा दिन टीवी से चिपकीं रहीं। सुनीता ने कहा कि सोमवार सुबह से वह टीवी पर गीता की खबरें देख रही थी।

फिलहाल उसके लिए यही खुशी बहुत है कि उसकी बरसों पहले खोई बहन वापस लौट आई है। बाकी जो शक है, वह डीएनए टेस्ट से दूर हो जाएंगे, और उम्मीद है कि बहन जल्द उनके पास लौट आएगी।

मनोज का कहना है कि सरकार ने परिवार के सदस्यों का डीएनए सैंपल पहले ही ले लिया था। सोमवार को गीता का भी सैंपल डाक्टरों की टीम ने लिया है।

अब इन सैंपलों को मैच किया जाएगा। रविवार को उसके भाई विनोद और मनोज लुधियाना से दिल्ली रवाना हुए थे। विनोद ने कहा कि वह अपनी बहन का स्वागत करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed