Wrestlers Protest: गीता-बबीता फोगाट भी बहन व पहलवानों के समर्थन में, विनेश के परिजन दिल्ली पहुंचे
विनेश की चचेरी बहन व बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता वोगाट भी गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंच गईं। इसके अलावा झोझूकलां के समीप स्थित महाबीर फोगाट कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने भी विनेश के परिजनों के साथ गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए कूच किया। दोनों समय में अकादमी में किसी पहलवान ने अभ्यास नहीं किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाने वालीं गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट के परिजन गुरुवार सुबह दिल्ली में जंतर-मंतर पर पहुंचे। विनेश के ताऊ और द्रोणाचार्य अवॉर्डी पहलवान महाबीर फोगाट और भाई हरविंद्र फोगाट ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि पहलवानों का मनोबल तोड़ने के दोषी एसोसिएशन पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर विनेश की चचेरी बहनें व दंगल गर्ल गीता व बबीता फोगाट भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं। महाबीर फोगाट ने बताया कि जंतर-मंतर पर जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान धरना दे रहे हैं वे एसोसिएशन की ज्यादती का शिकार हैं। पूरा फोगाट परिवार इनके साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि पहलवानों का साथ देने के लिए परिजन जंतर-मंतर पहुंचे।
वहीं, विनेश की चचेरी बहन व बजरंग पूनिया की पत्नी संगीता वोगाट भी गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंच गईं। इसके अलावा झोझूकलां के समीप स्थित महाबीर फोगाट कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने भी विनेश के परिजनों के साथ गुरुवार सुबह दिल्ली के लिए कूच किया। दोनों समय में अकादमी में किसी पहलवान ने अभ्यास नहीं किया।
देश के पहलवानों ने बहुत हिम्मत का काम लिया है। डब्ल्यूएफआई में जो खिलाड़ियों के साथ होता है उस सच को सामने लाना हम सब देशवासियों का फर्ज बनता है। सच की इस लड़ाई में खिलाड़ियों साथ दें और उन्हें न्याय दिलाने में जरूर सहयोग करें। गीता फौगाट का ट्वीट
कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार के समक्ष हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा। बबीता फोगाट का ट्वीट
बृजभूषण शरण और संदीप सिंह के पुतले फूंके
ओलिंपिक खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण और खेल मंत्री संदीप सिंह का पुतला जलाकर बहादुरगढ़ के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। सात बार के नेशनल चैंपियन युवराज छिल्लर के नेतृत्व में शहर के धर्म विहार में वेस्ट जुआं ड्रेन रोड पर दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए।
युवराज छिल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में खिलाड़ी व कोच सुरक्षित नहीं हैं। पहले हरियाणा के खेल विभाग में एक महिला कोच के साथ प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह द्वारा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। अब देश का नाम ऊंचा करने वाले ओलिंपिक खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।