फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GD Bakshi gave Reaction On Air Strike In POK

एयर स्ट्राइक पर पूर्व मेजर जनरल जीडी बक्शी का बड़ा बयान, कहा- पाक के पास बचे ये दो विकल्प

Wed, 27 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
GD Bakshi gave Reaction On Air Strike In POK
रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी

हमने पाकिस्तान को साफ कह रखा था कि हम आ रहे हैं और कार्रवाई जरूर करेंगे। दुश्मन भी हाई अलर्ट पर था। इसके बाद भी हमारी वायुसेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंक की तीन फैक्ट्रियों को तबाह कर दिया, जो काबिले तारीफ है। यही नहीं पाकिस्तान हमारे एक भी एयरक्राफ्ट को नुकसान नहीं पहुंचा सका। इसके लिए सबसे पहले वायुसेना को मुबारकबाद पेश करता हूं। 

विज्ञापन


यह बात रिटायर्ड मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कही। वह मंगलवार को लुधियाना में थे। बता दें कि मेजर जनरल बख्शी पारिवारिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अब दो ही ऑप्शन हैं। या तो जवाब दे या फिर कुछ नहीं हुआ बोल कर शांत हो जाए। जिस तरह से पाकिस्तान से बयान आ रहे हैं, उससे लगता है कि वह खुद सकते में है। अगर पाकिस्तान कोई जवाबी कार्रवाई करने की हिमाकत करता है तो उसे उसी अंदाज में जवाब देना होगा। क्योंकि अब जैसा को तैसा जवाब देने का समय आ चुका है। 

विज्ञापन

आतंकी आका मसूद था पहले टारगेट 

मेजर जनरल जीडी बख्शी के अनुसार मंगलवार की सुबह वायुसेना के 12 एयरक्राफ्ट ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। तीन टारगेट को निशाने पर लिया गया। हर टारगेट को खत्म करने की जिम्मेदारी 4 एयरक्राफ्ट को दी गई। इस कार्रवाई के दौरान जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, वह कारगिल युद्ध के समय भी इस्तेमाल किए गए थे। 

उस समय भी उन्होंने दुश्मनों को भागने के लिए मजबूर कर दिया था। पहले देश के टारगेट पर आतंकी आका मसूद था, लेकिन पाकिस्तान सेना ने उसे छुपा लिया है। ऐसे में बालाकोट को टारेगट पर लिया गया। जहां मसूद का साला आतंकवादियों को ट्रेनिंग दे रहा था। हमारा यह हमला न्यायपूर्ण था।

इस कार्रवाई के दौरान हम पाकिस्तान सेना को भी टारगेट कर सकते थे। लेकिन हमारी वायुसेना ने ऐसा नहीं किया है। इससे पाकिस्तान यह न समझे कि भारत ऐसा कुछ नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed