फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaurav Yadav appointed acting DGP of Punjab

Punjab New DGP: गौरव यादव बने पंजाब के कार्यकारी डीजीपी, उत्तर प्रदेश के जौनपुर से खास नाता

Mon, 04 Jul 2022 03:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 03:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं।

विज्ञापन
Gaurav Yadav appointed acting DGP of Punjab
गौरव यादव - फोटो : फाइल

विस्तार

गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। दरअसल, पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा दो महीने की छुट्टी पर पांच जुलाई से जाएंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से केंद्र भी भेजने का अनुरोध किया है। अब यूपीएससी को नए डीजीपी के नामों का पैनल भेजने से पहले पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया है। गौरव यादव अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। 

विज्ञापन


चन्नी सरकार में हुई थी वीके भावरा की नियुक्ति
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में वीके भावरा की डीजीपी पद पर नियुक्ति नियमानुसार हुई थी। इस मामले में खास बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक भावरा को दो साल तक डीजीपी के पद से हटाया नहीं जा सकता लेकिन अगर वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की इच्छा जता चुके हैं और दो माह की छुट्टी पर भी रहेंगे। ऐसे में पंजाब सरकार ने उनके स्थान पर कार्यकारी डीजीपी को नियुक्त किया है। इसके बाद नए डीजीपी के चयन के लिए केंद्र सरकार को नामों का पैनल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था बनी वजह
पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के कारण भगवंत मान सरकार को तीन माह के कार्यकाल के दौरान ही आम लोगों और विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी दौरान संगरूर लोकसभा सीट पर आप प्रत्याशी की हार का प्रमुख कारण खराब कानून-व्यवस्था और मूसेवाला की हत्या को माना जा रहा है। संगरूर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की डीजीपी भावरा के प्रति तल्खी इतनी बढ़ी कि वह जब मूसेवाला के आवास पर गए तब भी डीजीपी भावरा उनके साथ नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं गौरव यादव, यूपी से क्या है नाता
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 

बेलापार गांव में गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। भगवती प्रसाद को एक मात्र पुत्र गौरव और दो बेटियां हैं। जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है।

गौरव यादव का अरविंद केजरीवाल से पुराना नाता
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। दोनों ने एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed