फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gas subsidy for LPG consumers without AADHAR

रसोई गैस उपभोक्ता हैं तो आपके लिए यह अच्छी 'पहल'

Mon, 22 Dec 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 22 Dec 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
gas subsidy for LPG consumers without AADHAR

रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी लेने वालों को अब दो फार्म भरने की जगह केवल एक ही फार्म भरना होगा। चाहे उपभोक्ता के पास आधार कार्ड हो या न हो। उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी को देखते हुए गैस कंपनियों के मुख्यालय की ओर से ‘पहल’ (प्रत्यक्ष हस्तांतरण योजना) नाम का नया फार्म जारी किया गया है, जिनमें सूचना देने के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए हैं।

विज्ञापन


डीबीटीएल से जुड़ने के लिए पहल नाम के नए फार्म में आप्शन एक में आधार है, आप्शन दो में आधार नहीं है तथा आप्शन तीन में एलपीजी गैस की सब्सिडी का आप्शन है। इसी फार्म में पार्ट ए में एलपीजी उपभोक्ता नंबर, एजेंसी की ओर से जारी 17 डिजिट एलपीजी आईडी नंबर और पार्ट 2 में आधार कार्ड नंबर तथा पार्ट सी में बैंक संबधी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


फार्म भरने से मिला छुटकारा
एक महीना पहले जब डीबीटीएल से जुड़ने के लिए कंपनियों की ओर 6 फार्म जारी किए गए थे, जिनमें आधार कार्ड वालों को फार्म नंबर एक और दो, आधार नंबर नहीं है तो फार्म तीन और चार तथा यदि सब्सिडी नहीं लेनी है तो फार्म नंबर 5 और 6 भरना था, जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन कंपनियों की ओर से पहल फार्म आने से एक ही फार्म भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को एजेंसी देगी 17 डिजिट का नंबर

gas subsidy for LPG consumers without AADHAR

यदि उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड है तो उन्हें आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराना होगा तथा जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उनको गैस एजेंसी की ओर से 17 डिजिट का नंबर जारी किया जाएगा, जिसे उपभोक्ताओं को अपने सब्सिडी वाले खाते से लिंक करवाना होगा। इसके गैस उपभोक्ता को सब्सिडी सीधे खाते में मिलनी शुरू हो जाएगी।

सरकार की ओर गैस उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी जनवरी माह से सीधा खाते में मिलनी शुरू हो जाएगी। उपभोक्ताओं को इसका लाभ देने के लिए तथा फार्म भरने के लिए मार्च तक का समय दिया गया है।

इसके बाद अप्रैल में जिन उपभोक्ताओं ने फार्म नहीं भरा है, उन्हें बिना सब्सिडी के सिलेंडर मिलेगा। 1 जनवरी से शुरू होने वाली इस स्कीम को लेकर रविवार को भी उपभोक्ताओं के फार्म जमा किए गए।

कर्मबीर, श्रीबालाजी गैस एजेंसी के अनुसार 'पहल' डीबीटीएल स्कीम नाम से नया फार्म आ गया है, अब उपभोक्ताओं को एक से ज्यादा फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं है, उन्हें एजेंसी की ओर से 17 डिजिट का नंबर दिया जाएगा, जिसे उपभोक्ताओं को बैंक में जाकर अपने खाते से जुड़वाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed