{"_id":"64d4b7a5bca320d0480884e6","slug":"gardener-of-infosys-company-located-at-it-park-in-manimajra-committed-suicide-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: इंफोसिस कंपनी के माली ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, रात को घर नहीं गया सुबह लोगों ने शव लटकते देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: इंफोसिस कंपनी के माली ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, रात को घर नहीं गया सुबह लोगों ने शव लटकते देखा
Thu, 10 Aug 2023 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:40 PM IST
सार
अंकित बुधवार को काम खत्म होने के बाद कही नहीं गया था और यहीं स्टोर में बैठा रहा। उसने रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अंकित की दो साल पहले ही शादी हुई है। वह अपनी पत्नी और भाई के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के सर्विस क्वार्टर में रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीमाजरा में आईटी पार्क स्थित इंफोसिस कंपनी के माली अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अंकित इंफोसिस कंपनी की चारदीवारी के साथ बने टीन की चादरों वाले स्टोर की छत में रस्सी बांधकर लटक गया था। गुरुवार सुबह करीब 8:30 अन्य लोगों ने जब स्टोर खोला तो शव को देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर आईटी पार्क थाना प्रभारी जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतारकर सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये कैसा विरोध: पंजाब बंद के दौरान स्कूल में डंडे लेकर घुसे प्रदर्शनकारी, प्रिंसिपल पर हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित बुधवार को काम खत्म होने के बाद कही नहीं गया था और यहीं स्टोर में बैठा रहा। उसने रात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अंकित की दो साल पहले ही शादी हुई है। वह अपनी पत्नी और भाई के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी के सर्विस क्वार्टर में रहता है। पुलिस को अंकित के पास से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ।
विज्ञापन