फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage plant closed, returning trucks from dumping ground

गारबेज प्लांट बंद, डंपिंग ग्राउंड से लौटाईं गाड़ियां, आज कचरे पर संकट

Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Garbage plant closed, returning trucks from dumping ground
डंपिंग ग्राउंड से लौटाईं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
शहर के रेजिडेंट्स को वीरवार को कचरे के संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि जेपी कंपनी ने गारबेज प्लांट बंद कर दिया है। इसके पीछे कंपनी मरम्मत को वजह बता रही है। जबकि डंपिंग ग्राउंड से कचरे से भरी गाड़ियां बुधवार को लौटा दी गई हैं। ऐसे में वीरवार को कचरा फेंकने के लिए जगह नहीं मिलेगी। क्योंकि सभी डस्टबिन फुल मिलेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को ही डडूमाजरा के लोगों ने डंपिंग ग्राउंड में कचरे की गाड़ियों को रोक दिया था। इस कारण प्रोसेसिंग प्लांट में जगह-जगह कचरा भर गया था। बुधवार सुबह जेपी कंपनी के प्रभारी ने ज्वाइंट कमिश्नर मनोज खत्री के मोबाइल पर व्हाटस एप मैसेज भेजकर रिपेयर की बात बताते हुए प्लांट बंद कर दिया। कंपनी की ओर से गेट पर बोर्ड लगाया गया है कि मरम्मत के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है। जबकि प्लांट कब तक ठीक होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


प्लांट बंद होेने के कारण जो भी कचरे की गाड़ियां आईं, वह वापस औद्योगिक क्षेत्र के गैराज में भेज दी हैं। ऐसे में जो सरकारी ट्रक हैं, वह पूरी तरह से कचरे से भरे हुए हैं। इसी कारण से वीरवार को शहर से निकलने वाला कचरा डस्टबिन में तो गिरेगा लेकिन वह उठाया नहीं जा सकेगा। बता दें कि शहर में प्रतिदिन 450 टन कचरा निकलता है, जिसमें से इस समय 200 टन कचरा जेपी प्लांट निस्तारित कर रहा था और बाकी कचरा सीधा डंपिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा था लेकिन अब कचरा दोनों जगह ही जाना बंद हो गया है। भाजपा पार्षद राजेश कालिया का कहना है कि डपिंग ग्राउंड में कचरा नहीं फेंकने दिया जाएगा। जेपी कंपनी को चाहिए कि शहर ये निकलने वाला सारा कचरा निस्तारित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर आशा जसवाल का कहना है कि प्लांट कंपनी ने खुद ही बंद कर दिया है। उनका कहना है कि अधिकारियों को कहा गया है कि जल्द से जल्द नई कंपनी प्लांट को चलाने के लिए लाई जाए। वैसे भी जेपी कंपनी प्लांट ठीक तरीके से नहीं चला रही है। उनका कहना है कि अभी तो ट्रकों में ही कचरा पड़ा है लेकिन वीरवार को डपिंग ग्राउंड में ही कचरा गिराया जाएगा। उनका कहना है कि जल्द ही ऐसा हल निकल जाएगा कि डंपिंग ग्राउंड में कचरा फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सारा कचरा प्लांट में प्रोसेस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed