{"_id":"669138e08e67b078f205ce3f","slug":"garbage-piles-in-mla-flats-campus-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-466486-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एमएलए फ्लेक्टस कैंपस मेंं लगे कूड़े के ढेर, विधायक गीता भुक्कल ने की स्पीकर को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एमएलए फ्लेक्टस कैंपस मेंं लगे कूड़े के ढेर, विधायक गीता भुक्कल ने की स्पीकर को शिकायत
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्थित एमएलए फ्लैट्स कैम्पस का बुरा हाल, नहीं हो रही नियमित सफाई
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित एमएलए फ्लैटस कैंपस में सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे हैं। कर्मचारियों की ओर से नियमित रूप से सफाई नहीं होने के चलते ये हालात बने हुए हैं। ऐसे में बदबू और मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही इन हालातों में यहां रहने वाले विधायक भी परेशान हैं। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने अब इस मामले की लिखित में शिकायत विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता से की है। विधायक ने बाकायदा फोटो और वीडियो भी साथ लगाई है।
छह-सात महीने पहले भी ऐसी ही शिकायत भेजी गई थी। डेढ़ साल और तीन साल पहले भी साफ-सफाई को लेकर विधानसभा में भी मामला उठ चुका है। अहम बात यह है कि कचरा उठाने के लिए विधानसभा की ओर से स्वीपर भी लगाए हुए हैं। लेकिन इसके बाद भी कूड़े का उठान नहीं हो रहा। विधायकों की गाड़ियों के आगे-पीछे ही नहीं, फ्लैट्स की सीढ़ियों के सामने भी कूड़े के ढेर लगे पड़े हैं। इस संदर्भ में चंडीगढ़ नगर निगम को भी शिकायत की गई, लेकिन यह एरिया विधानसभा के अंतर्गत आने की वजह से निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए। हालांकि निगम की ओर से यह सुविधा दी गई कि उसकी गाड़ी नियमित रूप से यहां आया करेगी।