फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage collector vehicles running without number in Chandigarh

चंडीगढ़ : बिना नंबर के चल रहीं कचरा उठाने वाली गाड़ियां, लोगों का सवाल-हादसा हुआ तो कैसे होगी पहचान 

Tue, 16 Mar 2021 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
Garbage collector vehicles running without number in Chandigarh
चंडीगढ़ में बिना नंबर के चल रही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ शहर में कचरा उठाने वाली गाड़ियों को बिना नंबर प्लेट के ही संचालित किया जा रहा है। ऐसे में इन गाड़ियों से होने वाले हादसे को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गाड़ी से कोई हादसा हुआ तो उसकी पहचान कैसे होगी। हालांकि इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त तिलकराज का कहना है कि गाड़ियों के नंबर के लिए आवेदन किया हुआ है। 

विज्ञापन


शहर में कचरा उठाने के लिए निगम 300 गाड़ियां संचालित करेगा। इसमें से 226 गाड़ियां शहर के अलग-अलग सेक्टरों से कचरा उठाने लगी हैं, लेकिन इनमें नंबर प्लेट ही नहीं लगी हैं जबकि स्मार्ट सिटी का दावा था कि जो भी गाड़ी सड़क पर आएगी उसके दस्तावेज पूरे होंगे। 
विज्ञापन



स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के पंजीकरण व नंबर लगाने का काम निगम का है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। आरएलए से गाड़ियों का पंजीकरण नंबर तो मिल गया है, लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आरएलए से ही मिलेगी। निगम अपनी ओर से कोई नंबर प्लेट नहीं लगा सकता है। जैसे ही वहां से सूचना आएगी, नंबर प्लेट लगवा ली जाएगी। तब तक गाड़ियों के शीशे पर नंबर की पर्ची चिपकाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed