फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangwar between two groups in Jalandhar

रेरू गांव के दो गुटों में गैंगवार: गाड़ी घेरकर सरेआम दागीं गोलियां, एक घायल

Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Gangwar between two groups in Jalandhar
पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किए दो चले हुए और एक जिंदा कारतूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। गांव रेरू में सोमवार दोपहर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गोलियां दागीं। इस झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके बाद दोनों पक्ष पठानकोट चौक में इकट्ठे हुए और एक दूसरे पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। घटना दोपहर करीब सवा 2 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के हैं जो कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे और दोनों रेरू गांव के रहने वाले हैं। मंगा नाम के युवक ने कुछ दिन पहले चिकन शॉप के मालिक भल्ला को थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया। जब जगतेज़ ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जगतेज को ढूंढ रहा था, जो सोमवार दोपहर रेरू पिंड में आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, उसके बाद गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनों पक्ष भिड़ गए। घटना में तेजधार हथियार चलने से भी कुछ लोग घायल हए है। थाना डिवीजन आठ के प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कितनी गोलियां चली है इसका पता लग रहे हैं और घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। घटना की चश्मदीद पठानकोट चौक पुल के नीचे रहने वाली हंसी ने बताया कि वह बच्चों को लेकर चाय पिलाने जा रही। तभी अचानक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर 10-12 लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से दो चले हुए और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस कर्मी ने बताया कि चार से पांच राउंड फायर किए गए हैं जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सारी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन आठ में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed