अंबाला केंद्रीय जेल में भिड़े लारेंस और भुप्पी गैंग के गुर्गे, 20 कैदी घायल, जमकर चले ईंट-पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारेंस बिश्नोई और भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों में गुरुवार को पेशी के दौरान हुई कहासुनी शाम को सेंट्रल जेल में खूनी संघर्ष में बदल गई। करीब एक घंटे तक दोनों गिरोह के गुर्गे एक-दूसरे पर ईंट, पत्थर और डंडे फेंककर मारते रहे। हालात इतने बिगड़े कि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।
मार-पिटाई में दोनों गिरोह के करीब 20 कैदियों और तीन पुलिस मुलाजिमों को चोटें आई हैं। वहीं, मामले में गार्द की भी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान हुई झड़प की सूचना गार्द ने किसी आला अधिकारी को नहीं दी।
जानकारी के अुनसार, सेंट्रल जेल में शाम करीब छह बजे लारेंस बिश्नोई गिरोह के करीब 45 बंदी वार्ड में सुरक्षा पर तैनात जेलकर्मी सुरेंद्र, अजीत राणा व गजे सिंह को धक्का देकर गेट से बाहर निकल आए और जेल के 24 सेंटर की तरफ जाने लगे।
इसके बाद उन्होंने 24 सेंटर पर तैनात हेड वार्डर सुरेश पाल, हेड वार्डर बलजीत, वार्डर गुरमेज को धक्का मारकर दीवार फांदकर वहां बंद भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों पर ईंटें, पत्थरों और पेड़ की टहनियों से बने डंडों से हमला कर दिया।
दूसरी ओर, भुप्पी गैंग के गुर्गों ने भी गेट व दीवार फांदकर बाहर आकर मार-पिटाई शुरू कर दी। हालात बेकाबू होता देख अलार्म बजा दिया गया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। इस बीच जेल सहायक अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, अजीत सिंह व जेल कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस जेल पहुंची औैर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
झगड़े में जेलकर्मी जरनैल सिंह, सुरेंद्र व जेल के अफसर भूपेंद्र सिंह को चोटें आईं हैं। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना बलदेव नगर पुलिस ने 84 बंदियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, प्रिजनर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दोनों गैंग के इन बंदियों पर केस दर्ज
पुलिस ने दीपक, हरमनप्रीत, जोगिंद्र, सतबीर, प्रशांत, अंकुर, दमन, गुरविंद्र, साहिल, अमित, निसार, देवेंद्र, दीपक, पीयूष, अनुज, हरप्रीत, हरविंद्र, रवि, तलविंद्र, मनीश, जस्टिन, सिमरनजीत, बूथा गिरी, सुरेंद्र पाल, मनप्रीत, अजय पाल, गगनदीप, गुरविंद्र, मनदीप, विक्रम, संदीप, जसप्रीत, मोहम्मद इरफान, विक्रम, गुरजंट, प्रिंस, श्रीपाल, गोल्डी, जोनी, सुरेंद्र, मोह मद अजमल, शिवम, अमन, एकस, विशाल, कुलदीप, मनीश, चरणजीत, विरेद्र, राजीव, गौरव, विरेंद्र, विरेंद्र, जसमीर, गुलशन, अनूप, रवि, मोहित, मुकेश, अमित, विक्रमजीत, गुरप्रीत, गुरजंट, हरसिमरन, गुरचरण, आनंद, प्रिंस, शुभम, राहुल, निशांत, प्रदीप, दीपक, सागर, राकेश, पप्पू, राकेश, बिटटू, असलम, अश्वनी, राहुल, प्रदीप, साहिल, भूपेंद्र व अर्णव समेत 84 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दोनों ग्रुपों में पेशी के दौरान कहासुनी हुई थी। शाम को जेल में आते ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही स्थिति को संभाल लिया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। - लखवीर सिंह, जेल एसपी, अंबाला।
जेल में दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया था। दोनों गुटों के 84 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। - सुल्तान सिंह, डीएसपी, हेडक्वार्टर अंबाला।