फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters Jashal Chambal and Gurlal Rudiana have claimed responsibility for the Miani murder.

Chandigarh News: गैंगस्टर जशल चंबल और गुरलाल रुदियाना ने ली मियाणी हत्याकांड की जिम्मेदारी

Fri, 16 Jan 2026 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Gangsters Jashal Chambal and Gurlal Rudiana have claimed responsibility for the Miani murder.
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)। कस्बा मियाणी में हुई सनसनीखेज हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर जशल चंबल और गुरलाल रुदियाना ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा कि बलविंदर सिंह उनके आदमियों को पुलिस से पकड़वाता था और उसने उन्हें नुकसान पहुंचाया था। पोस्ट में धमकी भी दी गई कि जो उनके खिलाफ खड़े होंगे, उनके साथ भी यही नतीजा होगा। हालांकि, कुछ देर बाद यह पोस्ट अकाउंट से हटा दी गई।
विज्ञापन

बीते वीरवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों में से दो ने सतकरतार हार्डवेयर की दुकान में बैठे बलविंदर सिंह और उनके दोस्त लखविंदर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सात गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली बलविंदर की छाती में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लखविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी, और उनका इलाज सिविल अस्पताल टांडा में चल रहा है। हत्या के बाद टांडा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक कलानौर थाना क्षेत्र का निवासी है और दूसरा तरनतारन का। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। यह मामला क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की चिंता बढ़ा रहा है, जबकि पुलिस ने जांच तेज कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed