फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster warrior told the judge - threat to life from Kali shooter in Budail jail

Chandigarh News: गैंगस्टर योद्धा ने जज से कहा-बुड़ैल जेल में काली शूटर से जान का खतरा

Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Gangster warrior told the judge - threat to life from Kali shooter in Budail jail
चंडीगढ़। गैंगस्टर जोधा सिंह उर्फ योद्धा सिंह और उसके साथी अमरीक सिंह ने बुड़ैल जेल में अपनी जान को खतरा बताया है। लूट व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद दोनों आरोपियों ने एक मामले की सुनवाई के दौरान जज से कहा कि गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के साथी रविंदर उर्फ काली शूटर के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी है और वह उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने योद्धा सिंह और अमरीक को जमानत दे दी।
विज्ञापन

गैंगस्टर योद्धा ने जज से कहा कि काली शूटर से उसका बुड़ैल जेल में पहले एक बार झगड़ा हुआ था। इसके बाद काली को बठिंडा जेल शिफ्ट कर दिया गया था। काली शूटर ने बीमारी का हवाला देते हुए बठिंडा से चंडीगढ़ बुड़ैल जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी। अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर उसे वापस बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। काली शूटर पर चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वह 2015 में लॉरेंस बिश्नोई को जेल से भागने में मदद करने के मामले में भी वह दोषी है। काली की योद्धा से पुरानी दुश्मनी को देखते हुए जिला अदालत ने बुड़ैल जेल सुपरिंटेंडेंट को योद्धा और अमरीक की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। अमरीक व योद्धा सिंह ने दो साल पहले जमानत अर्जी लगाई थी। दोनों बीते छह साल से जेल में बंद हैं। जज ने दोनों को इतने साल तक जेल में रहने की वजह से जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण व लूट के मामले में हुए थे गिरफ्तार
वर्ष 2018 में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गरम-धरम रेस्टोरेंट के असिस्टेंट मैनेजर सुरिंदर सिंह ने शिकायत पर योद्धा और अमरीक को गिरफ्तार किया था। सुरिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 फरवरी 2018 को रात साढ़े 12 बजे वह बाइक पर घर जा रहे थे तभी एक सफेद रंग की कार उनके करीब आई। कार सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और मारपीट करने लगे। उन्होंने उनसे 10700 रुपये छीन लिए और उन्हें अपनी कार में बिठा कर खरड़ ले गए। वहां एक एटीएम में जाकर उनसे अपने कार्ड से रुपये निकाल कर उन्हें देने के लिए कहा लेकिन सुरिंदर के अकाउंट में महज 60 रुपये ही थे। इसके बाद दोनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed