फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Sukhpreet Singh Dhaliwal presented Mohali court

गायक परमीश वर्मा पर हुए हमले का खुलेगा राज, अदालत में हुई गैंगस्टर सुखप्रीत बुढ्डा की पेशी

Sun, 24 Nov 2019 11:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Gangster Sukhpreet Singh Dhaliwal presented Mohali court
गैंगस्टर सुखप्रीत को पेश करने ले जाती पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

अर्मीनिया से प्रत्यर्पण कर मोहाली लाए गए गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह धालीवाल उर्फ बुड्डा को आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने शनिवार कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया। अदालत से गैंगस्टर का रिमांड मांगते हुए पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपी काफी शातिर है और पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हुए हमले का मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ उसके संबंध विदेश में बैठे खालिस्तानियों से भी हैं। गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह धालीवाल उर्फ बुड्डा पर पंजाब ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और राजस्थान में भी कई केस दर्ज हैं। इस संबंधी पुलिस के पास पुख्ता प्रमाण हैं। गैंगस्टर से जुड़े बदमाशों के बारे में पड़ताल करनी है। इसके बाद अदालत ने गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह धालीवाल को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं, थाना फेज-एक के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि अब गैंगस्टर से परमीश वर्मा पर हमले संबंधी पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा दविंदर बंबीहा गैंग का सरगना है। उस पर हत्या की कोशिश, हत्या व फिरौती मांगने के 15 से अधिक केस दर्ज हैं। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुछ समय पहले ही खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में आया था, जिनका एक मात्र लक्ष्य पंजाब में अशांति फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसके प्रमाण आठ अगस्त को तब मिले जब अर्मीनिया की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। यूरोप में खालिस्तान समर्थकों ने अपने फेसबुक पेज पर एक अपडेट किया था, जिसमें उन्होंने बुड्डा को पंजाब में खालिस्तान की एक मजबूत आवाज बताया था जबकि इससे पहले बुड्डा ने अपने फेसबुक पेज पर डेरा सच्चा सौदा के कार्यकर्ता मनिंदर पाल सिंह बिट्टू को मारने की जिम्मेदारी ली थी।

सिंगर औजला पर हमले के पीछे भी बुड्डा
जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह धालीवाल उर्फ बुड्डा उद्योगपतियों व सिंगरों से फिरौती मांगने का काम करता है। इतना ही कनाडा में सिंगर करन औजला पर भी सुखप्रीत बुड्डा के इशारे पर ही हमला किया गया था।

बुड्डा ऐसे भागा था विदेश
बुड्डा मोगा की तहसील नेहाल सिंह वाला का रहने वाला है। 2011 में हत्या के एक मामले में उसे दोषी करार दिया गया था। 2016 के पैरोल के दौरान वह फरार हो गया, जिसके बाद उसे भगोड़ा करार दिया गया था। बाद में पंजाब पुलिस ने जब गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो वह विदेश भाग गया। पंजाब पुलिस उसे यूएई से काबू करने में असमर्थ रही थी। इसके बाद उसे अर्मीनिया पुलिस ने काबू किया था।

निशांत शर्मा केस में भी होगी पूछताछ
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा की तरफ से हिंदू नेता निशांत शर्मा को भी फोन पर जान से मारने की धमकियां दी गईं थीं। इस मामले में खरड़ थाने में केस दर्ज किया गया था। अब जल्दी ही खरड़ पुलिस भी बुड्डा को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। साथ ही मामले की सारी सच्चाई सामने लाएगी। दूसरी तरफ, हिंदू नेता निशांत शर्मा ने इस ऑपरेशन को सिरे चढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed