फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster shows pistol to witnesses of Property Dealer Sonu Shah murder case

प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश, कहीं छिपकर बचाई जान

Tue, 13 Oct 2020 11:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Gangster shows pistol to witnesses of Property Dealer Sonu Shah murder case
हथियार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी मोंटी शाह रविवार देर शाम प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में मुख्य गवाह उसके भाई प्रवीण शाह व साथी बाउंसर तीरथ को जान से मारने के लिए सेक्टर-45 स्थित उनके दफ्तर में जा पहुंचा।
विज्ञापन


प्रवीण शाह और तीरथ ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। बुडै़ल निवासी मोंटी शाह की खुलेआम पिस्टल लेकर दफ्तर पहुंचने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मोंटी शाह व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोंटी शाह रविवार देर शाम दोनों हाथों में पिस्टल लहराते सोनू शाह के भाई प्रवीण शाह और तीरथ को मारने के लिए सेक्टर-45 स्थित उनके दफ्तर की ओर पहुंच रहा है। तीरथ सामने की ओर से दफ्तर की तरफ जा रहा था। इसी बीच तीरथ की नजर मोंटी शाह पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत के अनुसार, मोंटी शाह जान से मारने के लिए उसकी तरफ आया, लेकिन गनीमत रही कि वह भागकर दफ्तर में जा छिपा। बता दें कि प्रवीण शाह और तीरथ बीते साल सेक्टर-45 में हुए सोनू शाह हत्याकांड में मुख्य गवाह हैं। सितंबर 2019 में सोनू शाह की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद से प्रवीण शाह की जान को खतरा था।


प्रवीण शाह ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी, लेकिन सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि शहर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। सोपू नेता और टिक टॉक स्टार की हत्या के प्रयास का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि अब तीसरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed