फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster rajat malhotra ran away from police custody

अमृतसर: गैंगस्टर रजत के फरार होने पर गिरी गाज, बख्शीखाना का इंस्पेक्टर सस्पेंड

Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
gangster rajat malhotra ran away from police custody
Amritsar News
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा रजत मल्होत्रा उर्फ करन मस्ती के कचहरी परिसर से फरार होने की गाज बख्शी खाना के  इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह पर गिरी। उन्हें लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि सिविल लाइन पुलिस ने पुलिस कांस्टेबल कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुलविंदर सिंह ही गैंगस्टर को जेल से अदालत में पेशी पर लाया था। सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे करन मस्ती हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया।
विज्ञापन


उधर, जिला पुलिस ने गैंगस्टर के फरार होने के बाद पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। अमृतसर पुलिस बीते 24 घंटे में 28 छापामारी खबर लिखे जाने तक कर चुकी थी। सोमवार रातभर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। गैंगस्टर के संभावित कई ठिकानों पर छापमारी के दौरान पुलिस को ताले लटके मिले।
विज्ञापन


हथकड़ी से हाथ आखिर कैसे निकला
जांच में जुटी पुलिस भी गैंगस्टर के फरार होने के बाद से ही इस जांच में जुटी है कि हथकड़ी से हाथ आखिर कैसे निकला,  हाथ निकल गया या फिर उसे फरार करने में हाथ मिलाकर हाथ निकाला गया, इसकी भी जांच की जा रही है। गैंगस्टर के फरार होने के बाद सोमवार रात भर पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में सर्च अभियान चलाया, कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर के खौफ में भागे शिकायतकर्ता

gangster rajat malhotra ran away from police custody
Amritsar News - फोटो : File Photo
डीसीपी, इन्वेस्टिगेशन, जगमोहन सिंह कहते हैं कि गैंगस्टर करन मस्ती की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी में जुटी है। गैंगस्टर के कुछ पुराने साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लापरवाही बरतने के आरोप में पेशी सेल के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, 24 घंटे बाद भी कचहरी परिसर से फरार गैंगस्टर का पता नहीं चला है।

गैंगस्टर के खौफ में भागे शिकायतकर्ता
गैंगस्टर करन मस्ती के पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद लोग खौफ में है। जो परिवार करन मस्ती के खिलाफ आपराधिक मामलों के गवाह बने हैं या फिर जिन्होंने मस्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ऐसे कुछ परिवार गैंगस्टर की फरारी के बाद ही शहर छोड़ कर चले गए हैं। उनके घरों में ताले लटके हैं।

जेल में ढूंढ रही है पुलिस सुराग
गैंगस्टर करन मस्ती कचहरी परिसर से फरार हुआ लेकिन पुलिस उस तक पहुंचने के लिए जेल में सुराग ढूंढ रही है। पुलिस की एक टीम ने अमृतसर सेंट्रल जेल के उस बैरक में उन कैदियों व विचाराधीन कैदियों से पूछताछ की जो गैंगस्टर मस्ती के साथ रहते थे। पुलिस इस तथ्यों पर भी जांच कर रही है की कहीं गैंगस्टर करन मस्ती को भगाने के लिए कोई साजिश तो नहीं रची गई थी। फिलहाल पुलिस अभी तक इस मामले में कोई बड़ा खुलासा नहीं कर रही है। बस यही कह रही है कि जांच चल रही है, छापामारी की जा रही है।

अब गैंगस्टरों की होगी वीडियो कांफ्रेसिंग
कचहरी में छह दिनों में दो कैदियों की फरार होने के बाद सभी अदालतों को वीडियो कांफ्रेसिंग से जोड़ दिया गया है। दोनों घटनाओं को लेकर अदालत ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत सुरक्षा के बेहतर बंदोबस्त करने को कहा है वहीं गैंगस्टरों की वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए जेल व अदालत के बीच इंटरनेट कनेक्शन को दुरूस्त करने के आदेश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed