फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrence Bishnoi's aide Deepak Tinu escaped from Mansa Police custody

Sidhu Moosewala: मूसेवाला मर्डर का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू फरार, लॉरेंस ने पुलिस को दी धमकी

Sun, 02 Oct 2022 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

दीपक टीनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है।  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी दीपक से जांच होनी थी।  

विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi's aide Deepak Tinu escaped from Mansa Police custody
मूसेवाला मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू फरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू मानसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। दीपक टीनू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है।  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी दीपक से जांच होनी थी। आरोपी के फरार होने के बाद अलर्ट हुई पंजाब पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा से जुड़ा बॉर्डर सील कर दिया है। 

विज्ञापन


टीनू के फरार होने के बाद मानसा सीआईए इंचार्ज पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीआईए प्रभारी को नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा। गैंगस्टर दीपक टीनू पहले भी 2017 में हरियाणा पुलिस की हिरासत से पंचकुला से भाग गया था। दिसंबर 2017 में भिवानी पुलिस ने उसे बंगलुरु में पकड़ लिया था अब दूसरी बार पंजाब पुलिस हिरासत से फरार हुआ है। 

विज्ञापन

हरियाणा में दाखिल होने की सूचना

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गुरमीत चौहान मानसा पहुंच गए हैं और पुलिस से जानकारी हासिल कर रहे हैं। मानसा के अलावा आस पास के जिलों के बॉर्डर पर पुलिस ने सख्त नाकाबंदी कर दी है। पुलिस को संदेह है कि दीपक शायद कहीं किसी नजदीकी गांव में छिपा है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दीपक पंजाब से हरियाणा में दाखिल हो चुका है। वहीं लॉरेंस ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पुलिस को धमकी दी है कि पुलिस उनके साथी के साथ कुछ न करे। हमें मजबूर न करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई पुलिस की लापरवाही

इस पूरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गैंगस्टर दीपक गोइंदवाल साहिब जेल में बंद था। कपूरथला जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह ने बताया कि काफी समय पहले गैंगस्टर दीपक टीनू कपूरथला जेल में बंद था लेकिन जब दिल्ली पुलिस उसे रिमांड पर लेकर गई तो वहां से आने के बाद उसे गोइंदवाल साहिब जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कपूरथला जेल में उसके कुछ विरोधी गैंग के लोग बंद थे। मानसा पुलिस उसे वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। सूत्रों के अनुसार, दीपक सीआईए स्टाफ के बाहर से जब फरार हुआ तो उसे हथकड़ी नहीं लगाई हुई थी। 

मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई

वहीं टीनू के फरार होने के बाद मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिद्धू की मां ने कहा कि पुलिस जवाब दे, आखिर टीनू कैसे भाग गया। उनकी मां ने कहा कि वे पंजाब सरकार और पुलिस से संतुष्ट नहीं हैं। मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हो गया था। 

Trending Videos

हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है टीनू

गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है। टीनू के पिता पेंटर हैं। दीपक कुमार उर्फ टीनू पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली में हत्या, हत्या प्रयास समेत 35 से अधिक केस दर्ज है। वह 2017 से जेल में है। पिछले करीब 11 साल से वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उसने भिवानी में बंटी मास्टर की हत्या की, वहीं पंजाब में गैंगसर लवी डियोडा की गोली मारकर हत्या की। दीपक के बाद उसका छोटा भाई चिराग भी नशीले पदार्थों की तस्करी व गाड़ी छिनने के मामले में पकड़ा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed