फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Lawrence Bishnoi's active shooter Bhima arrested

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सक्रिय शूटर भीमा गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi's active shooter Bhima arrested
चंडीगढ़। सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के बाद यूटी पुलिस लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों पर शिकंजा कसती जा रही है। शुक्रवार को सेक्टर-45 सी/डी मोड़ के पास से गैंग के सक्रिय शूटर रोहतक के गांव घिलोदाकलां निवासी परवीन कुमार उर्फ भीमा (31) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक कट्टे समेत पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 384, 386, आर्म्स एक्ट और 120/बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके रिमांड हासिल करेगी ताकि मामले में कुछ और खुलासा हो सके।
विज्ञापन

10/11 अक्तूबर की देर रात औद्योगिक क्षेत्र में सोपू नेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या, बुड़ैल में सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश और सेक्टर-9 स्थित एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को गोली मारने के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने गैंगस्टर व उनके गुर्गों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से गैंगस्टर व उनके गुर्गों को पकड़ने के लिए यूटी पुलिस चौकस हो गई थी। शुक्रवार को सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की अगुवाई में सूचना पर बुड़ैल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश की टीम ने सेक्टर-45 सी/डी मोड़ के पास चोरी की बाइक पर जा रहे उक्त आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आएगी
आरोपी परवीन उर्फ भीमा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सक्रिय शूटर है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी गैंगस्टर मोंटी शाह से मिलने के लिए चंडीगढ़ आया था। इस दौरान पुलिस ने उसे सूचना पर दबोच लिया। वहीं पुलिस अब आरोपी से पकड़ी गई बाइक के बारे में भी पता करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को हो चुकी है उम्रकैद
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी परवीन उर्फ भीमा के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास आर्म्स एक्ट समेत नौ मामले दर्ज हैं। डेराबस्सी के एक हत्या के मामले में परवीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। वह हत्या के मामले में जमानत पर है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल है।

कारोबारियों से रंगदारी मांगने पर मामला दर्ज किया था
बता दें कि शहर के होटल कारोबारियों से रंगदारी मांगने पर दो अलग-अलग मामलों में सेक्टर-39 और सेक्टर-36 थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया था। वही अब तीन दिनों में यूटी पुलिस ने तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed