फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Jhunna pandit arrested after encounter In Ropar Of Punjab

मुठभेड़ में पूर्वांचल का कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, 16 साल में किया पहला कत्ल, अब तक की 10 हत्याएं

Fri, 11 Oct 2019 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Gangster Jhunna pandit arrested after encounter In Ropar Of Punjab
झुन्ना पंडित को पकड़कर ले जाते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला

रोपड़ पुलिस ने शुक्रवार तड़के उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बने कुख्यात गैंगस्टर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गांव काहनपुर खुही के पास पंजाब हिमाचल सरहद पर हुई मुठभेड़ में दबोचे गए गैंगस्टर से 32 बोर के दो पिस्तौल व आठ कारतूस भी बरामद हुए है। पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर झुन्ना पंडित ने तीन फायर किए, जो पुलिस की गाड़ी पर लगे हैं। पुलिस ने जवाब में चार फायर कर उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पकड़े गए गैंगस्टर झुन्ना पंडित निवासी गांव हासिमपुर जिला वाराणसी पर उत्तरप्रदेश में एक लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि झुन्ना पंडित कत्ल की 10 वारदातों समेत 20 के करीब फिरौती तथा अगवा करने व अन्य मामलों में शामिल है। वह यूपी स्टेट किसान मोर्चे के सूबा प्रधान राजेश पटेल के भाई दलीप पटेल के कत्ल के बाद काफी चर्चा में रहा। 
विज्ञापन


हत्या की इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल थी, जिसमें छुन्ना दोनो हाथों से फायर करता दिखाई दे रहा है। एसएसपी अनुसार यह दोनों हाथों से फायर करने में माहिर है और मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में हुए तिहरे कत्ल कांड में भी यह शामिल है। झुन्ना पंडित गैंग के 15 बदमाशों में से आठ जेलों में बंद है। पुलिस के अनुसार इसका गैंग सुपारी लेकर भी वारदातें करता है। गैंग ने आपसी रंजिश में भी कई वारदातें की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर झुन्ना पंडित दुर्गा माता का भक्त है। वह हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद दिल्ली वापस आ रहा था। पंजाब हिमाचल सरहद पर उसकी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। यह दिल्ली, जयपुर और माउंट आबू के सुरक्षित स्थानों पर भी रहता रहा है। अब इसे किसी ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थानों के नजदीक रहने की सलाह दी थी। इसलिए वह इस ओर आया था कि पुलिस को इसके यहां घूमने की सूचना मिल गई।

सोलह वर्ष की उम्र में किया था पहला कत्ल

करीब 24 वर्ष के झुन्ना पंडित ने 15 साल की आयु में ही आपराधिक दुनिया में पैर रखा था। 16 वर्ष की आयु में पहले कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। वह तीन साल के लिए दो बार जुवेनाइल जेल में भी रहा है। बालिग होने के बाद झुन्ना बड़ी वारदातों को लगातार अंजाम तो देता गया और पुलिस के हत्थे पहली बार चढ़ा है। एसएसपी के अनुसार झुन्ना पंडित को यूपी, दिल्ली और राजस्थान के कई समाज विरोधी तत्वों की सरपरस्ती हासिल थी। पुलिस के अनुसार वह बसपा और भाजपा नेताओं के कत्ल में भी शामिल रहा है।

बाबतपुर से दिल्ली तक हवाई जहाज में करता था सफर

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर झुन्ना पंडित के तीन भाई हैं। इसके पिता ट्रांसपोर्टर हैं, जिनके तीन ट्रक स्थानीय गैस एजेंसी में चलते हैं। यूपी पुलिस ने भी झुन्ना पंडित का दिल्ली तक पीछा किया। वह चकमा देकर पंजाब की ओर आ गया। गैंगस्टर झुन्ना पंडित बाबतपुर हवाई अड्डे से दिल्ली तक जहाज से आता जाता था और छोटे मार्गों पर मोटरसाइकिल से सफर करता था। पुलिस ने झुन्ना पंडित से एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसे इसने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बाहर से चोरी किया था। पुलिस अनुसार नवीं पास झुन्ना पंडित का साथी दिल्ली में पढ़ाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed