{"_id":"6902329b283f9b3729073fc4","slug":"gangster-jaggu-bhagwanpuria-expressed-apprehension-of-fake-encounter-high-court-sought-report-chandigarh-news-c-16-1-pkl1098-857237-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जताई फर्जी एनकाउंटर की आशंका, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने जताई फर्जी एनकाउंटर की आशंका, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आशंका जताई है कि पुलिस हिरासत में उसे फर्जी मुठभेड़ के नाम पर खत्म किया जा सकता है या प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर हमला कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने याचिका पर केंद्र, राज्य सरकार व अन्य एजेंसियों से रिपोर्ट मांंगी है।
याचिकाकर्ता इस समय असम की एक जेल में मौजूद है। विभिन्न मामलों में वह पुलिस हिरासत में है। उसने हाईकोर्ट से सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी करने की मांग की है। उसने याचिका में मांग की है कि हिरासत में जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, पुलिस मूवमेंट के दौरान हथकड़ी और बेड़ियां लगाई जाएं। उसे सीसीटीवी निगरानी वाले क्षेत्र में रखा जाए और हर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की जाए। भगवानपुरिया ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई, दिलप्रीत बावा, नीटा देओल और गुरप्रीत सेखों जैसे प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर उसके जान के दुश्मन बने हुए हैं।