{"_id":"633c224df989983150020c60","slug":"gangster-deepak-tinu-had-mobile-while-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा खुलासा: गैंगस्टर दीपक टीनू के पास था मोबाइल, इसी से चलाता नेटवर्क, पुलिस पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा खुलासा: गैंगस्टर दीपक टीनू के पास था मोबाइल, इसी से चलाता नेटवर्क, पुलिस पर उठे सवाल
Tue, 04 Oct 2022 05:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Oct 2022 05:41 PM IST
सार
मानसा पुलिस हिरासत से फरार होते समय भी दीपक के पास एक बड़ा मोबाइल फोन था। जिससे वह अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों के साथ लगातार संपर्क कर रहा था। इस बारे में सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह को भी पता था।
विज्ञापन
गैंगस्टर दीपक टीनू
- फोटो : facebook
विस्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य शूटरों में से एक दीपक टीनू अक्सर ही पुलिस कर्मियों के साथ सांठगांठ कर जेल के अंदर से बेखौफ होकर मोबाइल का उपयोग कर अपना नेटवर्क चलाता रहा है। यह सब टीनू हरियाणा नाम से फेसबुक पर बनी आईडी से डाली गई पोस्ट से साबित होता है। हालांकि जेल से मोबाइल पकडे़ जाने पर जेल अधिकारी हर बार अनभिज्ञता प्रगट कर देते हैं लेकिन कभी भी किसी जेल अधिकारी ने पुलिस को इस बाबत नहीं लिखा होगा कि जेल अंदर पकडे़ गए मोबाइल की गहराई से जांच करें कि किसकी सहायता से जेल में आरोपी के पास मोबाइल पहुंचा और आरोपी ने उसका उपयोग कर कौन से लोगों के साथ संपर्क किया।
विज्ञापन
फेसबुक पर बनी टीनू हरियाणा नामक की आईडी में आरोपी दीपक ने अपनी फोटो लगा रखी है। वर्ष 2016 और 2017 के दौरान जब वह एक जेल में बंद था तो उसने अपने अन्य बंदी साथियों के साथ जेल के अंदर की अपनी सेल्फी खींचकर फेसबुक पर पोस्ट की थी। वहीं मानसा पुलिस हिरासत से फरार होते समय भी दीपक के पास एक बड़ा मोबाइल फोन था। जिससे वह अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों के साथ लगातार संपर्क कर रहा था। इस बारे में सीआईए प्रभारी प्रितपाल सिंह को भी पता था।
विज्ञापन