फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gangster brother encounter in faridkot by punjab police

पंजाब पुलिस का एक और 'फेक' एनकाउंटर, युवक को मार गिराया

Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
gangster brother encounter in faridkot by punjab police
फरीदकोट में गैंगस्टर के भाई का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करों का पीछा कर रही पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर के नाम पर एक युवक को मार गिराया। 4 युवकों को मौके से हिरासत में भी लिया गया है। युवक के परिजनों ने एनकाउंटर को फर्जी करार देकर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए और इंसाफ के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही। मृतक युवक की की पहचान अजमेर सिंह आयू 24 वर्ष निवासी गांव थांदेवाला जिला श्री मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है। बठिंडा के एसएसपी सवपन शर्मा का कहना था कि उक्त युवक का एनकाउंटर फरीदकोट पुलिस ने किया है, बठिंडा पुलिस ने नही।
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा सवपन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर बठिंडा पुलिस गांव जीदा की ओर से शराब तस्कर अजमेर सिंह और मनदीप सिंह का पीछा कर रही थी। दोनों तस्कर जैतो एरिया में दाखिल हो गए। बठिंडा पुलिस ने तस्करों की सूचना जैतो पुलिस को दे दी। जैतो पुलिस के मुताबिक जब तस्करों से उनका आमना-सामना हुआ तो तस्करों ने उनपर फायरिंग कर दी। जवाब में उन्होंने भी गोली चलाई, जोकि अजमेर सिंह को लगी। मौके पर ही अजमेर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर उसके भाई राणा सहित तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया और अजमेर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल पहुंचे अजमेर सिंह के रिश्तेदार गुरतेज सिंह ने एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में किसी दविंदर बंबीहा नामक गैंगस्टर को ढंढ रही थी लेकिन पुलिस ने अजमेर सिंह को अपना शिकार बना डाला। उन्होंने इंसाफ के लिए पुलिस के खिलाफ अदालत जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
जैतो पुलिस की ओर से मौके से हिरासत में लिए गए भाई राणा पर पहले कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ वर्ष पहले सिविल अस्पताल बठिंडा से कुख्यात गैंगस्टर हत्यारोपी गुरबिंदर सिंह बिंदू को पुलिस की आखों में मिर्ची डालकर अपने साथ भगाकर ले गया था। एसएसपी सवपन शर्मा ने बताया कि आरोपी राणा पर कुख्यात गैंगस्टर राजीव राजा को भी पुलिस हिरासत से भगाने का आरोप है। घटनास्थल से पुलिस को शराब की 129 बोतलें भी बरामद हुई है, जिस के तहत थाना नेहियांवाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed