फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster arrest by cia and mullanpur police at mohali

गैंगस्टरों को हथियार-गाड़ियां मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Tue, 16 Feb 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
gangster arrest by cia and mullanpur police at mohali

गैंगस्टरों को हथियार, चोरी के वाहन उपलब्ध कराने के अलावा खरड़ और मोहाली में ठहराने का इंतजाम करने वाले एक शातिर अपराधी को सीआईए व मुल्लांपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में रतवाड़ा साहिब-मुल्लांपुर-चंडीगढ़ रोड के टी प्वाइंट से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान महावीर सिंह, गांव बस्ती रामलाल, थाना सदर, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर सिसवां-बद्दी रोड पर झाड़ियों में छुपाकर रखी एक 12 बोर की राइफल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी कई केसों में भगोड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। यह दावा एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने किया।
विज्ञापन


चार दिन पहले निकल गया था पुलिस की पकड़ से
दस फरवरी को मुल्लांपुर थाने को सूचना मिली थी कि आरोपी महावीर गैंगस्टरों को वरना कार में लेकर हिमाचल के बद्दी वाली साइड जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सिसवां टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी अपनी सफेद रंग की वरना कार तेजी से भगाकर ले गए। फिर पुलिस ने पीछा किया। आखिर में वह वरना कार जंगल में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से पुलिस को मिले हथियार
वरना कार में से हथियारों के साथ प्वाइंट तीस के 35 जिंदा कारतूस व एक खोल व अलग-अलग नंबर प्लेटें बरामद हुईं। उस समय पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

तीर्थ के थे हथियार
पूछताछ में महावीर ने बताया दस फरवरी को वरना कार से उतरकर भागते समय उसने हथियार को जंगल में छुपा दिया था। गैंगस्टर तीर्थ को उसने रास्ते में उतार दिया था। वरना कार के डैशबोर्ड में प्वाइंट तीस बोर के मिले पैंतीस कारतूस गैंगस्टर तीर्थ के थे। तीर्थ के पास प्वाइंट तीस बोर का पिस्टल है।

मोहाली से चलाना चाहते हैं अड्डा
आरोपी महावीर ने पूछताछ में बताया कि उसकी दोस्ती जयपाल फिरोजपुर के साथ है। उन्होंने उसकी ड्यूटी लगाई थी कि मोहाली में वह घर किराए पर लेकर रखे। ताकि जरूरत पड़ने पर उक्त रिहायश का इस्तेमाल कर सकें। गैंगस्टर जयपाल व तीर्थ के पास चोरी की कई गाड़ियां है। वारदात के लिए कार भी महावीर को उन्होंने ने दी थी।

प्रॉपर्टी डीलर बनकर रहा रहा था
महावीर ने बताया कि उसकी आर्थिक मदद गैंगस्टरों की तरफ से की जाती थी। वह मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने के बहाने से रह रहा था। ताकि उस पर किसी को संदेह न हो। वहीं खरड़ के आस्था एनक्लेव में किराए पर रहता था।


इन गैंगस्टरों के लिए करता है काम
महावीर कई केसों में भगोड़ा चल रहा है। उसकी दोस्ती नामी गैंगस्टरों से है। इनमें तीर्थ सिंह निवासी ढिलवां जिला फरीदकोट, संदीप निवासी हरियाणा व असलम जैसे गैंगस्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed