{"_id":"5a22449f4f1c1bc5758b67f4","slug":"gangrape-with-two-women-in-kaithal-haryana-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी काटने गई 2 महिलाओं से गैंगरेप, एक पीड़िता 6 महीने की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी काटने गई 2 महिलाओं से गैंगरेप, एक पीड़िता 6 महीने की गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Haryana Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना हरियाणा के कैथल की है। जहां पाड़ला रोड ड्रेन से लकड़ी लेने के लिए गई 2 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की पीड़िता एक महिला छह महीने की गर्भवती है। घटना की सूचना मिलते की परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। इससे पहले आरोपियों ने महिला के एक परिजन पर हमला भी किया।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिलाओं ने बताया कि 30 नवंबर को वह करीब 12 बजे सिरटा रोड ड्रेन पुल के नजदीक लकड़ियां लेने के लिए गईं थीं। उनके साथ छह और लड़कियां थी। आरोप है कि, जब वह ड्रेन के पास में लकड़ियां चुन रहीं थीं तो कुछ युवकों ने एक लड़की को पकड़ लिया। जब वह वहां पर पहुंची तो उन युवकों ने लड़कियों को छोड़ दिया और उन दोनों को पकड़ लिया। उनके साथ गईं छोटी छह लड़कियां वहां से भाग गईं। वे कुल पांच युवक थे।
तीन युवकों ने एक महिला के साथ और दो युवकों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि वे आरोपियों को जानती तो नहीं, लेकिन उनके सामने आरोपी आ जाएं तो वह उन्हें पहचान लेंगी। एक आरोपी का तो वहीं ड्रेन के निकट ही खेत है और उसने अन्य को फोन करके मौके पर बुलाया था।

मौके पर पहुंचे महिला के मामा को किया घायल
लकड़ी लेने गईं लड़कियों में से एक लड़की ने घर आकर परिजन कर्मबीर को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। कर्मबीर ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो दो युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए।
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक शिकायत आई है, जिसमें 2 महिलाओं ने गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। शिकायत लेकर वह अभी घटनास्थल पर जा रही हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस मामले में महिला थाना कैथल की एसएचओ निर्मला ने बताया कि, महिलाओं द्वारा दी शिकायत की जांच चल रही है, ये मामला वीरवार का है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।