फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape Survivor Commits Suicide in Jhajjar of Haryana

झज्जरः 8 लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

Mon, 26 Nov 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 26 Nov 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Gangrape Survivor Commits Suicide in Jhajjar of Haryana
दुष्कर्म पीड़िता ने लगाया फंदा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
8 लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए दुष्कर्म पीड़िता ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। शव के साथ एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हरियाणा में झज्जर जिले में साल्हावास थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने एक युवक के परिवार के छह और के साथ उनके गांव के ही राकेश ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


मामला थाने में दर्ज करवाया गया था लेकिन बाद में दबाव के चलते उसकी पत्नी का बयान 10 अक्तूबर को बदलवा दिया गया था। जिसके चार दिन बाद ही 14 अक्तूबर को उसकी पत्नी को राकेश ने घर आकर उठा ले जाने तथा जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उन्होंने फिर से मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जिसके बाद राकेश ने 29 अक्तूबर उसकी पत्नी को धमकाया कि अगर उसने केस नहीं उठाया तो वह उसकी दुष्कर्म वाली वीडियो फेसबुक पर डाल देगा, क्योंकि उसने दुष्कर्म करते समय वीडियो बनाया था। 24 नवंबर को आरोपी ने उनके खेत का सूंड काट दिया। इसी रात को वह खेत में पानी दे रहा था तो उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार
मृतका के पास मिले नोट में राकेश, पूनम, राजबाला, आजाद, नून का नाम लिखते हुए अपनी मौत के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहराया है। नोट में लिखा गया है कि वह इनकी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed