फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ganesh festival

गणेशोत्सव आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Fri, 29 Aug 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नीरज कुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, नीरज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
ganesh festival

दूर्वा चढ़ाने से ही मान जाएंगे गणेश जी। सिटी ब्यूटीफुल में भी गणेशोत्सव की धूम मचने वाली है। यह आयोजन 29 अगस्त दिन शुक्रवार को है। भाद्र पद शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेशोत्सव मनाई जाती है। इस दिन भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था।

विज्ञापन


पंच देवताओं में गणेश जी का प्रथम स्थान है। गणेश की पूजा दोपहर में की जाती है। यह बात सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूजा के शुभ मुहूर्त दोपहर 12:04 बजे से दोपहर बाद 2:23 बजे तक सबसे बेहतर हैं। उसके बाद भी पूजा की जा सकती है। सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का कहना है कि इस मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि गणेश की पूजा से बुद्धि, विद्या और ऋद्धि सिद्धि की प्राप्ति होती है। दोपहर 12:04 बजे से दोपहर बाद 2:23 बजे तक वृश्चिक लग्न है। राशि कन्या है। और हस्त नक्षत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग्न का स्वामी मंगल शनि के साथ है जो कि स्वास्थ्य और विद्या में रुकावट पैदा करेगा वहीं कन्या राशि का स्वामी बुध है। जो सूर्य के साथ है। इससे विद्या और बुद्धि का विकास होगा। सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख राम बहादुर मिश्र और सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री का कहना है कि गणेश जी को दूर्वा बहुत ही प्रिय है। उनके अनुसार दूर्वा से गणेशजी का अभिषेक किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed