फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gandhi's ideas continue to show the path to sustainable development and social change even today.

Chandigarh News: गांधी के विचार आज भी टिकाऊ विकास और सामाजिक बदलाव की राह दिखाते हैं

Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gandhi's ideas continue to show the path to sustainable development and social change even today.
पीयू में गांधी और शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम, विजेताओं को मिले पुरस्कार
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के गांधी एवं शांति अध्ययन विभाग की ओर से गांधी भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पीयू रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी वर्मा ने 21वीं सदी में गांधी की प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सादगी और आत्मनिर्भरता को आज की चुनौतियों से निपटने में उपयोगी बताया। केवीआईसी के पंजाब एवं यूटी कार्यालय के निदेशक डॉ. वी. शिवकुमार ने स्थानीय उत्पादन और खादी को टिकाऊ विकास से जोड़ते हुए गांधी और कुमारप्पा के विचार साझा किए। आरजीएनआईवाईडी के डॉ. के. गिरीसन ने भी टिकाऊ विकास पर विचार रखे। कार्यक्रम में बेस्ट माली अवॉर्ड दिया गया। अंतर-विभागीय निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार मिले। विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष शर्मा ने बताया कि योग, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, खादी प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम भी हुए। रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed