{"_id":"5f493f438ebc3e3d1d139787","slug":"game-economists-commissioner-ordered-an-inquiry-appealed-common-people-immediately-complain-chandigarh-news-pkl386110239","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थियों के खेल में कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, आम लोगों से की अपील, कोई मांगे रुपये तो तत्काल करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थियों के खेल में कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, आम लोगों से की अपील, कोई मांगे रुपये तो तत्काल करें शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रेडक्रॉस के अर्थियों के खेल के मामले में डीसी का प्रभार देख रहे नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, रेडक्रॉस को अतिरिक्त मात्रा में अर्थियां तैयार करवाने को कहा है ताकि कहीं कोई कमी न रहे। जीएमसीएच-32 और पीजीआई में भी अर्थियां रखवाने के निर्देश दिए हैं।
कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया तत्काल जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जिन लोगों से रुपये लिए गए हैं, उनसे भी जानकारी ली जाएगी। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात रहे कि जीएमसीएच-32 में कोरोना संक्रमित मरीजों की अर्थी के नाम पर भी खेल चल रहा है। कोरोना संक्रमित शवों को संक्रमण से बचाने के लिए रेडक्रॉस की ओर से अर्थी मुफ्त में देने की व्यवस्था है, लेकिन जीएमसीएच-32 में कार्यरत कर्मचारी परिजनों से बाहर से अर्थी मंगवा रहे हैं। वहीं, अर्थी भी खुद परिजन ही तैयार कर रहे हैं। जानकारी के अभाव में परिजन भी बाहर से ही सामान लेकर आते हैं और अर्थी तैयार करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि शव ज्यादा होने पर परिजन ही जल्दी मचाते हैं और खुद से सामान लेकर आ जाते हैं, जबकि परिजनों का कहना है कि वहां मौजूद कर्मचारी बाहर से ही सामान लेकर आने को कहते हैं।
लोगों से अपील की है कि ऐसी कोई समस्या आए तो तत्काल शिकायत करें ताकि मामला संज्ञान में आ सके। इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर कार्रवाई जरूर करेंगे।
विज्ञापन
-केके यादव, कमिश्नर व प्रभारी डीसी