फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaganjeet Bhullar, Neha Tripathi, Amandeep Drall and Kartik Singh will shine in golf from today

Chandigarh News: गगनजीत भुल्लर , नेहा त्रिपाठी, अमनदीप द्राल और कार्तिक सिंह आज से गोल्फ चमक बिखेंगे

Wed, 10 Sep 2025 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gaganjeet Bhullar, Neha Tripathi, Amandeep Drall and Kartik Singh will shine in golf from today
चंडीगढ़। बुधवार से प्रतिष्ठित चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) इनविटेशनल का पहला टूर्नामेंट शुरू होगा। टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी एक साथ मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इसमें पुरुष और महिला प्रोफेशनल्स के साथ देश के टॉप अमेच्योर खिलाड़ी भी एक ही मंच पर मुकाबला करेंगे। मंगलवार को गोल्फ क्लब में आईजीपीएल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


1.5 करोड़ रुपये इनाम की राशि

आईजीपीएल टूर के तहत कुल 11 टूर्नामेंट होंगे, जिनमें हर इवेंट की प्राइज मनी 1.5 करोड़ रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि यहां कट सिस्टम नहीं होगा, यानी हर खिलाड़ी को उनके प्रदर्शन के हिसाब से आकर्षक इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपीएल के सीईओ और पूर्व प्रोफेशनल गोल्फर उत्तम सिंह मुंडी ने कहा कि यह सिर्फ गोल्फ टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि खेल का उत्सव है। इसमें मनोरंजन, लाइफस्टाइल और विकास सब शामिल हैं। पुरुष और महिला खिलाड़ियों को एक ही प्राइज पर्स पर मुकाबला करने का मौका मिलना दुनिया भर में पहली बार हो रहा है। लगातार बारिश के बावजूद चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पूरी तरह तैयार है। क्लब के कप्तान मोहन बीर सिंह ने कहा कि कोर्स बेहतरीन स्थिति में है। खिलाड़ियों और दर्शकों को उच्च स्तर का अनुभव मिलेगा।

बाढ़ राहत के लिए एक लाख डॉलर का दान

खिलाड़ियों ने इस दौरान पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। एशियन सर्किट पर 11 बार के विजेता और भारत के सबसे सफल गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने ऐलान किया है कि वे अपने फाउंडेशन की ओर से पंजाब बाढ़ राहत के लिए 1 लाख डॉलर का सहयोग करेंगे।

चंडीगढ़ के गोल्फर आदिल बेदी ने कहा कि वे अपनी 100% इनामी राशि पंजाब बाढ़ राहत कोष में देंगे। प्रतियोगिता में नेहा त्रिपाठी और अमनदीप द्राल महिला खिलाड़ियों की ओर से मजबूत चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा कार्तिक सिंह और वीर गणपति युवा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से प्रोफेशनल करियर की शुरुआत करेंगे।

इसके अलावा चंडीगढ़ से जुड़े नाम जैसे जीव मिल्खा सिंह, करनदीप कोचर, हरेंद्र गुप्ता, रंजीत सिंह भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। अनुभवी गौरव घेई, हिरो इंडियन ओपन विजेता सी. मुनीयप्पा और एशियन टूर चैंपियन चिराग कुमार जैसे खिलाड़ी भी फील्ड में नजर आएंगे।


10 महिला खिलाड़ी भी नजर आएंगी

प्रतियोगिता के 54 खिलाड़ियों के साथ फील्ड में 10 महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें नेहा त्रिपाठी, अमनदीप द्राल, सेहर अटवाल, विद्यात्री उर्स और हीना कांग जैसे नाम प्रमुख हैं। साथ ही, भारत की मौजूदा ऑल इंडिया अमैच्योर चैम्पियन मननत ब्रार और दिग्गज गोल्फरों के बेटे हरजाई मिल्खा सिंह और जोरावर रंधावा भी भाग ले रहे हैं।

आज होने वाले मुकाबलों की सूची

सुबह 7:30 बजे – राघव चुग, कार्तिक सिंह, वीर गणपति

सुबह 8:25 बजे – गगनजीत भुल्लर, सचिन बाइसौया, हीना कांग

सुबह 8:41 बजे – यशस चंद्रा, आदिल बेदी, जैस्मिन शेखर

सुबह 8:52 बजे – अमन राज, समरथ द्विवेदी, अमनदीप द्राल

सुबह 9:25 बजे – शौर्य बीनू, चिराग कुमार, गौरव घई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article