फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gagan was presented in the court, heavy security, Panchkula news

मीत हत्याकांड: गुत्थी सुलझाने में गगन पर टिकी पुलिस की निगाहें, रिमांड पर भेजा

Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 16 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Gagan was presented in the court, heavy security, Panchkula news
कोर्ट ने गगन को सात दिन के रिमांड पर भेजा
बाउंसर मीत की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने गगनदीप सिंह ढिल्लो उर्फ गगन से पूछताछ शुरू कर दी है। भारी सुरक्षा के बीच गगन को सोमवार को अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की नजर इस हत्या की साजिश में शामिल आरोपियों सहित हत्या में इस्तेमाल हथियारों का पता लगाना है। 
विज्ञापन

बता दें कि आठ मई को सकेतड़ी मंदिर के बाहर बाउंसर मीत की गोलियों से हत्या कर दी गई थी। उस वक्त मीत के साथ उसकी मां भी थीं। वर्चस्व की लड़ाई में हुई मीत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन पहले की तरह फेल साबित हुई। पुलिस ने मामले में गगन, सुरजीत और सोनू शाह के खिलाफ हत्या, साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके बाद मोहाली पुलिस ने गगन को नाभा जेल से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की थी, जिसमें उसने तीन अन्य आरोपियों के नाम बताए थे। हालांकि पंचकूला पुलिस एक बार फिर गगन से इस हत्या के राज खुलवाने के लिए तमाम पहलुओं पर पूछताछ करेगी। चूंकि हत्या के दिन गगन जेल में था। पुलिस उन सुबूतों को खंगाल रही है, जिनका सीधा ताल्लुक इस हत्या से है। पुलिस ने अदालत से गगन का 10 दिन का रिमांड मांगा था। लेकिन एक सप्ताह का रिमांड मिलने के बाद गगन से पूछताछ के बाद के होने वाले खुलासे पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Gagan was presented in the court, heavy security, Panchkula news
कोर्ट ने गगन को सात दिन के रिमांड पर भेजा
पंजाब पुलिस से सुराग मिलने के बाद भी सोई रही पुलिस
गगन से मोहाली में पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि उसके इशारे पर मीत की हत्या की गई थी। लेकिन पुलिस उसे रिमांड पर लेने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करती रही। इस दौरान पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही। जिसमें पहले की तरह वह मुंह बाए खाली हाथ दिखा रही है।

ट्राइसिटी पुलिस में बेहतर कोऑर्डिनेशन नहीं
मीत मर्डर मामले के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने ट्राइसिटी में पुलिस को बेहतर को-ऑर्डिनेशन को कहा था। लेकिन हालात नहीं बदले और मोहाली पुलिस के किए गए खुलासे का पंचकूला पुलिस कोई फायदा नहीं उठा सकी। नतीजतन मर्डर केस में सात दिन का वक्त बीतने के बाद भी पुलिस बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed