{"_id":"7704b899de9620a59a240c03ddf077c5","slug":"gadkari-says-nda-will-get-272-plus-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने खोले मनसे प्रमुख से मीटिंग के सीक्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी ने खोले मनसे प्रमुख से मीटिंग के सीक्रेट
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Mar 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी बुधवार को पार्टी कार्यक्रम में चंडीगढ़ पहुंचे। सेक्टर 34 स्थित पार्टी ऑफिस कमलम में उन्होंने अमर उजाला संवाददाता से विशेष बातचीत की।
विज्ञापन
विशेष बातचीत में उन्होंने बीते दिनों मनसे प्रमुख राजठाकरे से की गई चर्चा के बारे में उन्होंने बताया कि राजठाकरे से न तो सीट शेयरिंग की बात हुई और न ही एनडीए में शामिल होने की बात हुई।
विज्ञापन
उनकी बात केवल लोकसभा में मनसे के उम्मीदवार को न उतारने को लेकर हुई। पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि मुंबई के चुनाव में मत विभाजन रूके इसके लिए यह सहमति बनी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि यदि मनसे प्रमुख विधानसभा में अपने उम्मीदवारों को खड़ा करती है तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी।
हाल ही में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह के चुनाव अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की गठित पार्लियामेंट्री बोर्ड यह तय करेगी कि वीके सिंह कहां से लड़ेंगे।
वहीं दिल्ली में सातों लोकसभा सीट पर जीत के दावे करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से लोग कुछ ही दिनों में उब गए। इसका फायदा पार्टी को चुनाव में होगा।
'हर पार्टी अपनी ओर से जीत के संभावित को लेकर अपना इंटरनल सर्वे करवाती है क्या बीजेपी ने भी इस तरह का सर्वे करवाया है यदि हां तो क्या है यह सर्वे रिर्पोट?'
संवाददाता के इस सवाल पर मुस्कराते हुए गडकरी ने कहा कि इंटरनल सर्वे पार्टी की अंदरूनी बाते हैं इस पर सार्वजनिक रूप से वह नहीं बता सकेंगे। लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने एनडीए को 272 प्लस सीट मिलने का दावा किया।