फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gaaz fell on Nayagaon police station in-charge, line spot

Chandigarh News: नयागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Wed, 31 May 2023 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gaaz fell on Nayagaon police station in-charge, line spot
नयागांव। थाने के प्रभारी मनीश कुमार को एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। उनकी जगह पर अभी तक कोई नया थाना प्रभारी नहीं लगाया है। पिछले दिनों एक धार्मिक समागम के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को सिंघा देवी इलाके में एक धार्मिक समागम किया जाना था। वहां पर रह रहे लोग इस समागम के विरोध में थे। उनका आरोप था कि समागम में काफी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाया जाता है। इस कारण उनके परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समागम शुरू होने के पहले ही दोनों गुटों में हल्की-फुल्की झड़प हो गई थी। दोनों पक्षों ने इस संबंध में वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए थे। इस कारण यह प्रदेश सरकार और प्रदेश पुलिस के डीजीपी तक के संज्ञान में आ गया था। इसके बाद एसपी एचएस मान खुद मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में समागम करवाया गया। देर शाम एसपी जगजीत सिंह जल्लाह के नेतृत्व में जिला पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच में समझौता करवाया। वहीं, मौके पर स्थानीय थाने के एसएचओ मनीश कुमार के देरी से पहुंचने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed