फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   G20 meeting: Advisor to the Administrator held a review meeting

Chandigarh News: जी20 बैठकः प्रशासक के सलाहकार ने की समीक्षा बैठक

Thu, 23 Mar 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
G20 meeting: Advisor to the Administrator held a review meeting
चंडीगढ़। शहर में होने वाली जी20 की दूसरी बैठक को लेकर हलचल शुरू हो गई है। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को जी20 की बैठक में शामिल सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई बैठक की तर्ज पर ही इस बार भी सभी तरह के कार्यक्रम होंगे। हालांकि इस बार सुरक्षा पिछली बार से भी कड़ी होगी।बैठक के दौरान भारत सरकार के सचिव कृषि मनोज आहूजा, संयुक्त सचिव रितेश चौहान, यूटी प्रशासन के गृह सचिव नितिन कुमार यादव व डीजीपी प्रवीर रंजन आदि मौजूद थे। बैठक के बाद भारत सरकार की टीम और चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने आईटी पार्क स्थित होटल ललित, होटल हयात, लेक क्लब, रॉक गार्डन आदि स्थलों का भी दौरा किया। बता दें कि शहर में 29 से 31 मार्च तक जी20 की दूसरी बैठक होने जा रही है। इसके चलते 27 मार्च से ही वीपीआईपी और विदेशी प्रतिनिधि का शहर में आना शुरू हो जाएगा। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के डेलिगेट्स शामिल होंगे।
विज्ञापन


विदेशी मेहमान 29 मार्च को रॉक गार्डन और 30 को लेक क्लब में करेंगे डिनर
जी20 की ये बैठक एग्रीकल्चर पर है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लगभग 150 सदस्य बैठक में हिस्सा लेने के लिए शहर पहुंचेंगे। वह आईटी पार्क स्थित होटल ललित और औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल हयात में रुकेंगे। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि विदेशी मेहमान 29 मार्च को रॉक गार्डन, 30 मार्च को लेक क्लब में डिनर करेंगे, जबकि 31 मार्च को हरियाणा सरकार पिंजौर गार्डन में डिनर का आयोजित करेगी। इस दौरान सुखना लेक और रॉक गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। बैठक को लेकर शहर के कई हिस्सों में सौंदर्यीकरण का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed