{"_id":"570fdb5c4f1c1bbb3b4a6b87","slug":"future-of-panchkula-government-medical-college-will-be-final-on-18-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 अप्रैल को तय होगा सरकारी मेडिकल कॉलेज का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 अप्रैल को तय होगा सरकारी मेडिकल कॉलेज का भविष्य
दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:47 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के बाशिंदों की वर्षों पुरानी मेडिकल कॉलेज की मांग पर 18 अप्रैल को फैसला होगा। पंचकूला मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 गौशाला के पास खाली प्लाट में 25 एकड़ एरिया में मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है।
विज्ञापन
सरकार की इस बहुमुखी प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) और स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा करेगी। अधिकारियों के मुताबिक यह साइट मेडिकल कॉलेज के लिए 99 प्रतिशत फाइनल है, लेकिन फिर भी साइट को देखने के बाद यहां संभावनाएं तलाशी जाएंगी। ताकि कोई कमी न रह जाए। इसके बाद निर्यण लिया जाएगा कि ये साइट मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त है या नहीं।
विज्ञापन
बता दें कि 21 मार्च को हरियाणा के बजट में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पंचकूला में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के बीच एक बार मीटिंग हो चुकी है। दूसरी मीटिंग सोमवार को साइट विजिट के बाद होनी है। इसके बाद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगा और काम अलाट कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सरकार मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट जल्द पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
साढ़े पांच सौ करोड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज
पंचकूला मेडिकल कॉलेज 25 एकड़ जगह में साढ़े पांच सौ करोड़ की लागत से बनेगा। यह प्रोजेक्ट चार फेज में तैयार होगा। पहले फेज में मेडिकल कॉलेज पर 200 करोड़ रुपये खर्च होगा।
पंचकूला समेत तीन शहरों में बनेगा मेडिकल कॉलेज
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रोजेक्ट के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। पूरे प्रोजेक्ट के पहले चरण में 200 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। पंचकूला समेत तीन शहरों भिवानी और हिसार में भी मेडिकल कालेज और अस्पताल बनाने की योजना है।
ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक पंचकूला ने बताया कि एमडीसी की साइट विजिट 18 अप्रैल को होगी। मेडिकल कॉलेज के लिए एमडीसी में जगह का चयन अच्छा है। एमडीसी के आसपास कई सोसायटी हैं। इसके साथ ही यहां औद्योगिक क्षेत्र भी हैं।
डॉ. अमरजीत, ज्वाइंट डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन, हरियाणा के मुताबिक 18 अप्रैल में मेडिकल कॉलेज साइट की विजिट के लिए जाना है। इस दौरान हुडा के अधिकारी भी साथ होंगे। एमडीसी में जिस जगह मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात चल रही है, पहले सोमवार को साइट का निरीक्षण किया जाएगा। उसके बाद संभावनाएं तालाशी जाएंगी, कि ये जगह मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त है या नहीं। अगर जगह फाइन हो जाएगा तो प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर इसी माह काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद टेंडर होगा और काम अलाट होगा।