फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   future-engineers-just-blew-the-broken-glass

भावी इंजीनियरों ने बस फूंकी, शीशे भी तोड़े

Wed, 17 Sep 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
इसराना। इसराना स्थित एनसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने नए निदेशक पर मनमानी का आरोप लगातेे हुए जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


छात्रों ने कॉलेज परिसर में कमरों के शीशे तोड़ दिए और एक बस को आग के हवाले कर दिया। छात्रों का आरोप था कि कॉलेज में प्लेसमेंट के नाम पर फर्जी कंपनियों को बुलाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

बाद में छात्रों के उग्र रवैये को देख प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया।
मंगलवार की सुबह कॉलेज पहुंचते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोडी ही देर में काफी संख्या में छात्र एक स्थान पर एकत्रित हो गए और प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन पर उतर आए। छात्रों का आरोप था कि प्रबंधन मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन


कालेज परिसर में जो प्लेसमेंट के नाम पर फर्जीवाडे़ का खेल खेला जा रहा है। प्लेसमेंट के नाम पर ऐसी कंपनियों को बुलाया जाता है, जो नौकरी देने के समय अपने अनुबंध से मुकर जाती हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि संस्थान के नए निदेशक सेना में नौकरी करके आए हैं और छात्रों पर सेना के कानून लागू करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र करीब दो घंटे तक इस मामले में हंगामा करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

बाद में सुरक्षा अधिकारी राजकुमार छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे तो वहां खड़े छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ छात्रों ने पहले तो कॉलेज में तोड़फोड़ की और इसके बाद परिसर में खड़ी एक बस को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी और वहां अफरा-तफरी मच गई।

छात्रों का उग्र रवैया देख प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही इसराना थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे। इसी बीच डीएसपी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंच गए और छात्रों से बातचीत का प्रयास किया।

लेकिन छात्रों ने पुलिस की बात सुनने से साफ इंकार कर दिया और अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में जैसे-तैसे कॉलेज प्रबंधन और पुलिस ने छात्रों को शांत किया और समझाने बुझाने का प्रयास किया मगर प्रदर्शनकारियाें ने किसी की नहीं सुनीं। बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव को देख छात्र कॉलेज से खिसक लिए। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। तोड़फोड़ और आगजनी को लेकर कॉलेज प्रबंधन सकते में है। उन्हें आशंका है कि इस मामले में बाहरी छात्राें का हाथ हो सकता है। प्रबंधन अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है। वहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी सुलतान सिंह का कहना है कि प्रबंधन की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।


छात्रों के आरोप निराधार हैं। कॉलेज में अनुशासन बनाने के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं, इसे छात्र अन्यथा ले रहे हैं। वहीं प्लेसमेंट के मुद्दे पर कॉलेज में एक अधिकारी की तैनाती की गई है। अगर किसी को कोई आपत्ति थी तो वह आकर उनसे बात करता। उन्होंने कहा कि आगजनी करने में कॉलेज के बजाय बाहरी छात्रों का हाथ रहा है। इसकी वे जांच करा रहे हैं।
जेएस विर्क, निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed