फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   funeral by using lpg in chandigarh, proposal by mp kirron kher

सांसद किरण खेर की बड़ी पहल, चंडीगढ़ में अब एलपीजी से होगा शवों का अंतिम संस्कार

Sat, 23 Jun 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jun 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
funeral by using lpg in chandigarh, proposal by mp kirron kher
hindu-funeral
बीजेपी सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक नई और बड़ी पहल की है, जिसके तहत अब शहर में शवों का अंतिम संस्कार एलपीजी से होगा। एलपीजी मशीन से शवों के अंतिम संस्कार के लिए सांसद ने अपनी विकास निधि (एमपीलैड) से 85.65 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन


सांसद तीन जुलाई को इसका शिलान्यास करेंगी। सेक्टर-25 स्थित शमशान घाट में एलपीजी मशीन लगाने के लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एलपीजी मशीन से अंतिम संस्कार होने से जहां लकड़ियों के जलने से होने वाले प्रदूषण से शहर को मुक्ति मिलेगी, वहीं नगर के लोगों को साफ वातावरण भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सांसद ने अपनी विकास निधि से 85.65 लाख रुपये मंजूर कर किए हैं। दाह संस्कार के नींव का पत्थर रखे जाने के बाद मशीन लगाने का काम शुरू होगा, जिसे सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। देश के कई शहरों में एलपीजी गैस के माध्यम से अंतिम संस्कार पहले से हो रहा है। पटियाला में भी कुछ समय पहले इसकी शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि औसतन एक शव के दाह संस्कार में चार क्विंटल लकड़ी की खपत होती है। इस हिसाब से पेड़ों की कटाई कम होगी। गैसफायर्ड क्रिमिटोरियम प्रोजेक्ट के तहत अंतिम संस्कार करने में 55 से 60 मिनट लगेगा। एक संस्कार पर एक सिलेंडर खर्च होने का अनुमान है। पारंपरिक तौर पर लकड़ी से संस्कार में करीब चार हजार तक का खर्च आता है। मशीन के शुरू होने पर 2000 रुपये तक खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed