{"_id":"57b0858a4f1c1b4e446eafa0","slug":"full-security-in-chandigarh-for-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में सुरक्षा के विशेष इंतजाम, 4000 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में सुरक्षा के विशेष इंतजाम, 4000 जवान तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Aug 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर को सात जोन में बांटा गया है। हर जोन में सुरक्षा इंतजामों की जिम्मेदारी एक डीएसपी को सौंपी गई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर में एसपी सिटी नवदीप सिंह बराड़ की अगुवाई में सुरक्षा इंतजामों का जिम्मा सात डीएसपी और 16 इंस्पेक्टरों को विशेष सुरक्षा इंतजाम की देखरेख के लिए तैनात किए गए हैं।
साथ ही पूरे शहर में करीब 4 हजार पुलिस कर्मचारी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। सुबह के समय सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित किए जाने वाले प्रशासन समारोह और शाम के समय गवर्नर हाउस में आयोजित किए जाने वाले एट होम समारोह के दौरान यहां आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सोमवार को सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल और शहर केप्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी तिंरगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड ग्राउंड के आसपास की बिल्डिंगों पर भी शार्प शूटर तैनात किए जाएंगे जो कि हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
साथ ही रेलवे स्टेशन, दोनों बस स्टैंड, सभी मॉल, मुख्य बाजारों और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के सर्च ऑपरेशन एक हफ्ते से चल रहे हैं। सभी थानों के प्रभारियों को आईजी की तरफ से हिदायत जारी की गई है कि वे अपने अपने इलाके में सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता रखें और वहां की हर तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। साथ ही आम जनता से भी पुलिस विभाग ने अपील की है कि अपने आसपास किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि देखे तो तुरंत 100 नंबर पर फोन कर सूचित करें।