फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   full dress rehearsal for international yoga day at 19 june

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की तारीख तय, जानिए

Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
full dress rehearsal for international yoga day at 19 june
नेशनल योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले रिहर्सल अब दो की बजाय एक दिन ही होगी। यह फाइनल रिहर्सल 19 जून की सुबह होगी। इस फुल ड्रेस रिहर्सल को मुख्य कार्यक्रम मानकर ही किया जाएगा। इससे पहले 20 जून को भी रिहर्सल रखी गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों और तैयारियां प्रभावित न हों इसलिए अब रिहर्सल सिर्फ एक दिन की रखी गई है। 19 जून को रिहर्सल के बाद कैपिटल कांप्लेक्स में 20 जून को आवाजाही बंद कर दी जाएगी। फिर 21 जून को मुख्य कार्यक्रम में ही सीधी एंट्री होगी। यह रिहर्सल एक तरह से मुख्य कार्यक्रम का डेमो होगा।

विज्ञापन


कैपिटल कांप्लेक्स में सुबह चार बजे से लोगों की एंट्री शुरू हो जाएगी। छह बजे एंट्री बंद कर दी जाएगी। उसके बाद सात बजे मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इससे पहले लोगों को उनके निर्धारित स्थानों से बसों में लाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन स्कूलों की 200 बसों की सेवा लेगा। साथ ही सेना अपनी 100 बसें लाएगी।
विज्ञापन


राजेंद्रा पार्क में प्रधानमंत्री के लिए हेलीपैड बनना शुरू
पंजाब मुख्यमंत्री हाउस के सामने स्थित राजेंद्रा पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर के लिए हेलिपैड बनाया जा रहा है। मंगलवार को जेसीबी से जमीन को समतल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 21 जून को पहले चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से कैपिटल कांप्लेक्स के पास राजेंद्रा पार्क पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से अपनी कार में कैपिटल कांप्लेक्स पहुंचेंगे। हालांकि प्रशासन मौसम को देखते हुए एयरपोर्ट से कैपिटल कांप्लेक्स तक सड़क मार्ग भी तैयार रखेगा। पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय के पास स्थित सीआरपीएफ के ग्राउंड को बसों की पार्किंग बनाया गया है। यहां पर पंजाब, हरियाणा के साथ चंडीगढ़ की बसें खड़ी होंगी।

41 लाख से योग सेंटरों पर लगेंगी एलईडी, टेंडर जारी

full dress rehearsal for international yoga day at 19 june
चंडीगढ़ में योगा टीचर्स का ओरियंटेशन कोर्स - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी 180 योग सेंटरों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का टेंडर इंजीनियरिंग विभाग ने जारी कर दिया है। विभाग ने टेंडर के लिए अनुमानित राशि 41 लाख 37 हजार 500 रुपये तय की है। 16 जून शाम तीन बजे तक टेंडर के लिए आवेदन किया जा सकता है। 16 जून को शाम चार बजे टेंडर खुलेगा।

दरअसल प्रशासन 21 जून को कैपिटल कांप्लेक्स में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सभी योग सेंटरों पर लाइव प्रसारित करेगा। कैपिटल कांप्लेक्स में नहीं जा पाने वाले लोग अपने सेंटर पर ही प्रधानमंत्री को देखकर योग कर सकेंगे।

किसी के मन में प्रधानमंत्री को देखने का मलाल न रहे, इसलिए प्रशासन ने सभी सेंटरों पर एलईडी स्क्रीन लगाने का फैसला किया है। कैपिटल कांप्लेक्स में भी जगह-जगह एलईडी लगाई गई हैं। यह सभी एलईडी ऐसी तकनीक से लैस होंगी जिसमें रोशनी में भी पिक्चर साफ दिखाई दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed