फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fruit plants planted Sector 48 under Amar Ujala and Organic Sharing Chandigarh

चंडीगढ़ में अमर उजाला और आर्गेनिक शेयरिंग के तहत लगाए गए फलदार पौधे

Sun, 12 Jul 2020 12:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fruit plants planted Sector 48 under Amar Ujala and Organic Sharing Chandigarh
सेक्टर 48 में पौधे लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और आर्गेनिक शेयरिंग के ‘चलो हरियाली फैलाएं’ अभियान के तीसरे दिन पौधरोपण कार्यक्रम में शहर के शिक्षकों ने हिस्सा लिया किया। अभियान के तहत सेक्टर-48 के पार्क और ग्रीन बेल्ट में फल और छायादार पौधे रोपित किए गए। अभियान में शनिवार को शिक्षिका रजनी बजाज, रविंद्र सैनी, कौशल सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग तय समय पर सेक्टर-48 पार्क में पहुंचे। इस अवसर पर आर्गेनिक शेयरिंग के संचालक राहुल महाजन, चंडीगढ़ियन ग्रुप के संचालक राज चड्ढा, मंजू, संतोषी आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


सेक्टर- 37सी में पौधरोपण आज
अभियान के चौथे दिन रविवार को सेक्टर-37 सी के रेजीडेंट पार्क में पौधरोपण होगा। सेक्टर में फलदार, छायादार और फूलों के पौध लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित पर्यावरण प्रेमी भाग लेंगे।
विज्ञापन


पौधे की रखवाली असल जिम्मेदारी
वार्ड नंबर-26 की इंदिरा कॉलोनी के बाहर ग्रीन बेल्ट में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अमर उजाला व आर्गेनिक शेयरिंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद विनोद अग्रवाल ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे तो हर कोई लगाता है, मगर उसकी रखवाली कोई नहीं करता। पौधे की सेवा करना ही असल जिम्मेदारी है। इस मौके पर अंकित अरोड़ा, चंदन सिंह निहाल, गणेश दत्त पांडे, रविंदर लोहाट, राजेश जैसवाल, नवनीत शर्मा, शकील मोहम्मद, सुभाष मौर्य, बबलू, श्रीनिवास काला आदि सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया पौधरोपण
चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 की ओर से होटल ताज के सामने पौधरोपण का आयोजन व्यापारी नेता व समाजसेवी कमलजीत सिंह पंछी की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति इस मानसून के मौसम में एक पौधा जरूर लगाए। इस मौके पर एलसी अरोड़ा, राकेश जैन, पीके ग्रोवर, नरिंदर जैन, गुरमीत सिंह, अनिल शर्मा, जोध सिंह, दीपक कुमार, नरेश बंसल, राकेश बेदी, रवि कुमार और एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed