फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Froud, Visa, Yamuna nagar, Haryana

पढ़ने जाना था अमेरिका पहुंच गया थाईलैंड

Tue, 19 Aug 2014 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर
अमर उजाला ब्यूरो/ यमुना नगर Updated Tue, 19 Aug 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
Froud, Visa, Yamuna nagar, Haryana
अमेरिका में पढ़ाई का लालच देकर दंपति ने एक युवक को स्टडी वीजा के नाम पर टूरिस्ट वीजा थमा दिया।
विज्ञापन


युवक ने अमेरिका के लिए उड़ान तो भरी, लेकिन वह अमेरिका की बजाए थाईलैंड पहुंच गया।

वहां पहुंचकर उसे पता लगा कि दंपति ने उसे अमेरिका का नहीं थाईलैंड का टूरिस्ट वीजा दिया था।

स्वदेश लौटकर युवक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव महैलावली निवासी अमरिक सिंह ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 2012 में उनका बेटा हरमन पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहता था, लेकिन उसे वीजा नहीं मिल रहा था। इस दौरान उनकी मुलाकात नंदा कॉलोनी निवासी विजय शर्मा और उसकी पत्नी सुनीता से हुई।

विजय ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजते हैं। जिस पर उन्होंने विजय से हरमन को अमेरिका भेजने की बात कही। जिस पर दंपति ने उन्हें हरमन को विदेश भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दंपति ने उनसे इस काम के लिए साढ़े चार लाख रुपये मांगे। उन्होंने विजय और सुनीता को रुपये दे दिए। दंपति ने उन्हें हरमन के नाम पर वीजा दिलवा दिया।

हरमन ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहते थे, लेकिन वह वीजा के अनुसार थाईलैंड पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्हें हुए धोखे का पता लगा।

थाईलैंड से उन्होंने यह बात परिजनों को बताई। उन्होंने विजय और सुनीता से इस बारे में बात की तो दोनों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।

हरमन के घर लौटने पर विजय और सुनीता से वीजा के नाम पर लिए रुपये लौटाने को कहा तो उन्होंने रुपये भी नहीं लौटाए। पुलिस ने अमरिक सिंह की शिकायत पर दंपति को धोखाधड़ी और कबूतरबाजी के आरोप में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने आने नहीं दिया वापस
हरमन के अनुसार आरोपी विजय और सुनीता भी उसे थाईलैंड में मिले। वहां दोनों ने बहाना बनाकर उसका पासपोर्ट लेकर रख लिया। जब उन्होंने दोनों से अमेरिका भेजने की बात दोहराई तो वह टाल-मटोल करने लगे। इस पर हरमन ने दोनों को उन्हें वापस इंडिया भेजने को कहा, लेकिन उन्होंने पासपोर्ट वापस न देने की बात कही। हरमन ने बताया कि वह छह महीने थाईलैंड में ही फंसा रहा।

वकील ने दिलवाया पासपोर्ट
हरमन ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी जब उन्हें आरोपियों ने पासपोर्ट नहीं लौटाया तो उन्होंने एंबेसी में इस बारे शिकायत की। एंबेसी की सहायता से उन्होंने एक वकील किया। वकील ने उन्हें आरोपियों से पासपोर्ट वापस दिलवाया।


नहीं थे आने के पैसे
हरमन ने बताया कि उन्हें पासपोर्ट तो मिल गया था, लेकिन देश लौटने के लिए उनके पास टिकट के पैसे नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने घर बात की और रुपये मंगवाए। जिसके बाद वह वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed