फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Front formed to provide shelter to the poor

Chandigarh News: गरीबों को आशियाना दिलाने के लिए बना मोर्चा

Sat, 19 Aug 2023 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Front formed to provide shelter to the poor
मोहाली। गरीबों को आशियाना दिलाने के लिए ‘आम आदमी घर बचाओ मोर्चा’ बन गया है। इस मोर्चे के सदस्य गरीबों को घर दिलाने के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ेंगे। यह बात संस्था के कन्वीनर हरमिंदर सिंह मावी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य में पड़ने वाली अनआधिकारिक कॉलोनियों में रजिस्ट्री व निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। ऐसा करने से पंजाब की कुल 60 फीसदी जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों ने अपनी जिंदगीभर की जमा पूंजी लगाकर ऐसी कॉलोनियों में मकान खरीदे हैं लेकिन उन्हें मालिकाना हक तक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में आम आदमी घर बचाओ मोर्चा की तरफ से पंजाब में एक अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत शुक्रवार को मोर्चा की तरफ से एडीसी दमनजीत मान को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम मांगपत्र सौंपा। मोर्चा के कनवीनर हरविंदर सिंह मावी, महासचिव जसविंदर सिंह भुखड़ी व लीगल एडवाइजर वकील दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विचार करना चाहिए और कॉलोनियों को कम फीस लेकर रेगुलर करना चाहिए। अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्य में बनी 20 हजार कॉलोनियों में रहते हैं करीब पांच लाख परिवार

आम आदमी घर बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि राज्य में ऐसी करीब 20 हजार कॉलोनियां हैं जिनमें पांच लाख परिवार रहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ राज्य में 14,600 कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए आवेदन की सरकार के पास लंबित पड़े हैं। हालांकि दो हजार कॉलोनियां सरकार द्वारा पहले की रेगुलर की जा चुकी हैं लेकिन अभी भी बड़ी गिनती में कॉलोनियां अवैध हैं जिन्हें जल्द रेगुलर करना चाहिए।




सरल कानून बनाकर सिंगल विंडो से कॉलोनियां नियमित करने की रखी मांग

मोर्चा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष अपनी मांगे रखते हुए कहा कि सरकार कोई ऐसा सरल कानून बनाए जिसके तहत इन कॉलोनियों को सिंगल विंडो से पास किया जा सके। ऐसा करने से यहां पर रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। वहीं, सरकार को राजस्व भी मिलेगा जिससे घाटे में चल रही सरकार का खजाना भरेगा। इस बारे में सरकार को तुरंत फैसला लेते हुए सरल नीतियां लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed