फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   From Workers to Legislative to see aap high command decision

पंजाब 'आप' में घमासानः हाईकमान पर टिकीं निगाहें, विधायक और वर्कर्स भी असमंजस में

Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
 From Workers to Legislative to see aap high command decision
आप - फोटो : SELF
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में गुरूवार शाम से चल रहे घटनाक्रम के कारण वॉलंटियर्स से लेकर विधायक तक सभी असमंजस में हैं। सभी की निगाहें दिल्ली दरबार पर टिकी हैं कि खैरा गुट के एलान के बाद हाईकमान क्या कदम उठाता है। वॉलंटियर्स तो बुरी तरह असमंजस में है हीं, विधायकों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


आप सूत्रों के मुताबिक गुरूवार को खैरा को हटाकर हरपाल चीमा को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह को जो पत्र पार्टी की ओर से दिया गया था, उस पर 15 से ज्यादा विधायकों के दस्तखत थे। पर शुक्रवार को आठ विधायक खैरा के साथ खड़े थे। पार्टी के नेताओं का मानना है कि सोशल मीडिया पोस्ट और वॉलंटियर्स के दबाव में विधायक बार-बार पाला बदल रहे हैं। जो विधायक दिल्ली दरबार के साथ हैं, उन्हें भी वॉलंटियर्स के के दबाव में खैरा के साथ खड़ा होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


असल में किस तरफ कितने विधायक हैं, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पार्टी इसलिए निश्चिंत है कि खैरा के पास किसी भी तरह 14 विधायक नहीं हो सकते। आप नेतृत्व का अब तक का इतिहास है कि उसने कभी भी चुनौती के आगे समर्पण नहीं किया। इसलिए सूबे के नेता यह मान कर चल रहे हैं कि चीमा को बनाने के फैसले में बदलाव की फिलहाल संभावना नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बठिंडा कांफ्रेंस पर सबकी नजरें रहेंगी। खैरा ने खास रणनीति के तहत अपने विधानसभा हलके भूलत्थ के बजाय बठिंडा को चुना। क्योंकि पार्टी के ज्यादातर विधायक उसी बेल्ट में हैं और मालवा में ही आप का सबसे ज्यादा आधार है।

 हाईकमान के फैसले को लेकर खैरा को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसलिए उनकी पूरी कोशिश होगी कि इस कांफ्रेंस में ज्यादा से ज्यादा सहानुभूति हासिल की जाए। पंजाब के सह प्रधान डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खैरा गुट ने राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा है, उम्मीद है कि वह जल्द फैसला लेकर स्थिति स्पष्ट कर देंगे।


विधायकों को मनाएंगे चीमा
चंडीगढ़। नए नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने कहा है कि वह सभी विधायकों मनाएंगे। दिल्ली से पंजाब लौट रहे चीमा ने कहा कि वह भी पंजाब का हित सोच रहे हैं, सुखपाल खैरा और बाकी विधायक भी यही सोच रहे हैं, फिर विवाद किस बात का है। वह खैरा और अन्य विधायकों से मिलकर उन्हें मनाएंगे। जल्द विधायक दल की मीटिंग भी बुलाएंगे। उनसे अपील करेंगे कि पार्टी ने दलितों को प्रतिनिधित्व दिया है, इसका सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed